Google Chrome Alert: आज दुनियाभर में गूगल अपनी खास सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इसके कई ऐप्स हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं जिनमें से एक क्रोम ब्राउजर भी है। ये इन दिनों सबसे ज्यादा यूज किए जाना वाले ब्राउजर में से एक है। इसके जरिए यूजर्स अलग अलग साइट और प्लेटफॉर्म पर स्विच कर सकते हैं। अधिकतर लोगों के फोन और कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउजर उपलब्ध होता है। अगर आप भी गूगल क्रोम का यूज करते हैं तो सावधान हो जाए, कंपनी ने अब इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया है।
वीडियो से जानें गूगल क्रोम के कुछ जबरदस्त ट्रिक्स
कंपनी ने macOS, Windows और Linux पर अपने Chrome ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले गूगल क्रोम ब्राउजर में कंपनी ने ऐसे 2 सिक्योरिटी Bugs का पता लगाया था, जो यूजर्स के डिवाइस को इफेक्ट कर रहे हैं। ब्राउजर में इस खामी के कारण हैकर्स आपके डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। Google ने सभी Chrome यूजर्स से तुरंत अपने ब्राउज़र को अपडेट करने का आग्रह किया है।
हालांकि जिन यूजर्स ने अपने क्रोम ब्राउजर में आटोमेटिक अपडेट का ऑप्शन ऑन किया हुआ है, उन्हें अपडेट करने की जरूरत नहीं है। रिक्वायर्ड सिक्योरिटी पैच आटोमेटिक अपडेट के जरिए अपने आप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो जाएगा। वहीं अगर अपने इस सेटिंग को ऑफ़ किया हुआ है तो आप मैन्युअल रूप से भी इसे अपडेट कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Chrome अपडेट कैसे करें?
Chrome को मैन्युअल रूप से अपडेट करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Chrome सेटिंग में जाएं।
- “अबाउट क्रोम” टैब पर क्लिक करें।
- “अपडेट Google Chrome” ऑप्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अगर अपडेट ऑप्शन दिखाई नहीं देता है, तो यह बताता है कि ब्राउज़र पहले से ही लेटेस्ट वर्जन पर चल रहा है।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
13 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
15 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines