दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपनी कम्यूनिकेशन सर्विस Google Chat में एक नया फीचर शुरू करने की घोषणा की है। इस फीचर को स्मार्ट कंपोज फीचर नाम दिया गया है। यह यूजर को मैसेज टाईप करते समय हेल्प करेगा और मैसेज के दौरान होने वाली त्रुटियों को दूर करने के सजेशन देगा।
इस संबंध में गूगल ने अपने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि, यह मशीन-लर्निग पावर्ड फीचर आपके टाइप करते ही प्रासंगिक वाक्यांशों के लिए सुझाव देगी, इससे बार-बार लिखे जाने वाले राइटिंग पर आपका समय बच सकेगा, इसके साथ ही यह वाक्य में होने वाली स्पेलिंग और व्याकरण संबंधी गलतियों को भी कम करता है।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से Elon Musk बने क्यूट बेबी, Twitter पर वायरल हुआ मस्क का रिप्लाई
कंपनी ने बताया कि नया फीचर सभी यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल सिद्ध होगा क्योंकि यह समय और प्रयास की बचत करते हुए मैसेज को तेजी से और आसानी से तैयार करता है। स्मार्ट कंपोज फीचर अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और इतालवी में उपलब्ध है।
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि Google Chat में यह फीचर बाइ डिफॉल्ट ऑन ही रहेगा, इसके लिए कोई एडमिन कंट्रोल नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन दिनों गूगल अपनी सर्विसेज में लगातार नए फीचर्स जोड़ने पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने गूगल चैट पर स्पेस मैनेजर के लिए नए फीचर्स लाने की भी घोषणा की थी। इस फीचर के जरिए मेंबर स्पेस में मेंबर्स या ग्रुप को ऐड या रिमूव किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
5 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
7 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
9 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
11 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines