Google Chat में मिलेगा स्मार्ट कंपोज फीचर, यूजर्स को होगा बड़ा फायदा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपनी कम्यूनिकेशन सर्विस Google Chat में एक नया फीचर शुरू करने की घोषणा की है। इस फीचर को स्मार्ट कंपोज फीचर नाम दिया गया है। यह यूजर को मैसेज टाईप करते समय हेल्प करेगा और मैसेज के दौरान होने वाली त्रुटियों को दूर करने के सजेशन देगा।
इस संबंध में गूगल ने अपने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि, यह मशीन-लर्निग पावर्ड फीचर आपके टाइप करते ही प्रासंगिक वाक्यांशों के लिए सुझाव देगी, इससे बार-बार लिखे जाने वाले राइटिंग पर आपका समय बच सकेगा, इसके साथ ही यह वाक्य में होने वाली स्पेलिंग और व्याकरण संबंधी गलतियों को भी कम करता है।
कंपनी ने बताया कि नया फीचर सभी यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल सिद्ध होगा क्योंकि यह समय और प्रयास की बचत करते हुए मैसेज को तेजी से और आसानी से तैयार करता है। स्मार्ट कंपोज फीचर अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और इतालवी में उपलब्ध है।
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि Google Chat में यह फीचर बाइ डिफॉल्ट ऑन ही रहेगा, इसके लिए कोई एडमिन कंट्रोल नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन दिनों गूगल अपनी सर्विसेज में लगातार नए फीचर्स जोड़ने पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने गूगल चैट पर स्पेस मैनेजर के लिए नए फीचर्स लाने की भी घोषणा की थी। इस फीचर के जरिए मेंबर स्पेस में मेंबर्स या ग्रुप को ऐड या रिमूव किया जा सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: