हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Google के CEO की दिलचस्प है प्रेम कहानी, गर्ल्स हॉस्टल की पहली मुलाकात में ही दिल हार गए थे Sundar Pichai  

विज्ञापन

Google CEO Sundar Pichai Love Story: Google के CEO सुंदर पिचाई किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी सफलता की कहानी को समाचार पत्रों और ऑनलाइन वेबसाइटों में व्यापक कवरेज भी मिली है। आप में से बहुत से लोग उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? आज हम आपको इस लेख में सुंदर पिचाई और अंजलि की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कैसे शुरू हुई सुंदर और अंजलि पिचाई की लव स्टोरी

सुंदर पिचाई और अंजलि की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर में, पिचाई की पहली मुलाकात अंजलि से हुई, जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं। उस दौरान सुंदर मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल कर रहे थे। सुंदर और अंजलि एक ही ग्रुप के थे और क्लासमेट भी थे। पहले तो दोनों सिर्फ दोस्त थे, लेकिन देखते ही देखते कुछ ही दिनों में ये दोस्ती इतनी गहरी हो गई की दोनों को एक दूसरे की मानो आदत हो गई।

ये भी पढ़ें : 5,000mAh की बैटरी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम, साथ ही मिलेंगे कई बढ़िया फीचर्स

विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में हुई थी मुलाकात

सुंदर पिचाई और अंजलि को धीरे-धीरे पता चला कि एक साथ ज्यादा टाइम बिताने के कारण उनमें कुछ फीलिंग्स अब बढ़ गई थीं। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के दौरान सुंदर ने अंजलि को प्रपोज कर दिया जिसे अंजलि ने भी स्वीकार कर लिया। सुंदर पिचाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि स्मार्टफोन से पहले डेट करना उनके और अंजलि के लिए कितना मुश्किल था। साथ ही उन्होने बताया कि पहली बार अंजलि से उनकी मुलाकात गर्ल्स हॉस्टल में हुई थी।

हो गया फिर लॉन्ग डिस्टेंस

सुंदर पिचाई को अपनी स्कूली शिक्षा आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका जाना पड़ा। जिसके चलते अंजलि और सुंदर शादी के बारे में सोच नहीं पा  रहे थे। इस दौरान सुंदर और अंजलि ने पूरे छह महीने तक एक-दूसरे से बात नहीं की। हालांकि, इससे उनका रिश्ता कमजोर नहीं हुआ। अब वे वास्तव में एक-दूसरे के करीब आ गए हैं क्योंकि वे इतने लंबे समय से दूर थे।

विज्ञापन

ऐसा कहा जाता है कि अंजलि को प्रपोज करने से पहले सुंदर पिचाई ने अंजलि के माता-पिता से इसकी अनुमति मांगी थी। जैसी कि उम्मीद थी, सुंदर और अंजलि के परिवार ने उनकी शादी को मंजूरी दे दी। अब शादी के बाद से ही दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola