Sundar Pichai and Elon Musk Which Phone Use: डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जबकि जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज अरबपति और तकनीकी जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। एलन मस्क, जेफ बेजोस से लेकर मार्क जुकरबर्ग और सुंदर पिचाई जैसे फेमस पर्सनालिटीज इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।
स्मार्टफोन्स में डूबे दिखे पिचाई और मस्क
हालांकि इस बीच, सोशल मीडिया पर समारोह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें टेक जगत के दो दिग्गज Google के सीईओ सुंदर पिचाई और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने स्मार्टफोन्स में गहरे डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसने दर्शकों का ध्यान खींचा और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन के ब्रांड को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चलिए जानें दोनों दिग्गज कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं…
कौन-सा स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं पिचाई और मस्क?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के बाद यह सामने आया कि सुंदर पिचाई Google का लेटेस्ट Pixel 9 या Pixel 9 XL डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि, एलन मस्क के हाथ में एप्पल का सबसे प्रीमियम लेटेस्ट iPhone 16 Pro दिखाई दे रहा है। इस खास कार्यक्रम में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, Apple के सीईओ टिम कुक, Google के सुंदर पिचाई और टेस्ला व स्टारलिंक के एलन मस्क जैसी बड़ी हस्तियां ट्रंप फैमिली के पास खड़ी नजर आईं। इन बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।
वायरल तस्वीरों पर मजे ले रहे यूजर्स
शपथ ग्रहण समारोह में पिचाई और मस्क दोनों ही स्मार्टफोन्स में डूबे दिख रहे हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मीम्स और चुटकुलों की बाढ़ ला दी। इस पोस्ट पर एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि “क्या वे अभी भी काम पर हैं या बस TikTok देख रहे हैं?” इन वायरल तस्वीरों के बाद न सिर्फ राजनीति बल्कि तकनीकी जगत में भी इनकी खूब चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब WhatsApp Status में भी लगा सकेंगे गाने, कंपनी ला रही है कमाल का फीचर
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines