Google Best Apps and Games of 2024: अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर हैं तो आपके डिवाइस में भी बहुत से ऐप्स तो जरूर होंगे। कुछ ऐप्स पहले से इनस्टॉल होते हैं जबकि कुछ को बाद में जरूरत के हिसाब से इनस्टॉल करना पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप्स कौन से रहे। अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। दरअसल, गूगल ने हाल ही में भारत में इस साल के बेस्ट ऐप्स और गेम्स की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें AI-बेस्ड ऐप्स और गेम्स की खास भूमिका रही। इस साल की लिस्ट में शामिल 7 ऐप्स में से 5 भारतीय कंपनियों के बनाए गए ऐप्स हैं जो काफी गर्व की बात है।
Alle बना ‘साल का बेस्ट ऐप’
AI-बेस्ड फैशन ऐप Alle को Google ने ‘Best App of the Year’ के तौर पर चुना है। इस ऐप को ‘Best for Fun’ कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिया गया है। Alle, जिसे 2023 में Meesho के दो पूर्व कर्मचारियों ने स्टार्ट किया था, ये फैशन के क्षेत्र में AI का बेहतरीन इस्तेमाल करता है। ऐप की खासियतें…
- AI फैशन एडवाइजरी: स्मार्ट चैटबॉट सर्विस कपड़ों की स्टाइलिंग और खरीदारी में मदद करता है।
- वर्चुअल ट्राई-ऑन: खरीदने से पहले यूजर्स को आउटफिट पहनकर देखने की सुविधा देता है।
- मल्टी-ब्रांड शॉपिंग: कई ब्रांड्स और रिटेलर्स से खरीदारी कर सकते हैं।
Headlyne बना ‘Best for Personal Growth’
AI-सपोर्टेड ऐप Headlyne को ‘पर्सनल ग्रोथ’ कैटेगरी में बेस्ट ऐप सेलेक्ट किया गया है। यह ऐप यूजर्स को उनकी लाइक्स एंड इंटरेस्ट के बेस पर कस्टमाइज खबरें दिखाता है। इतना ही नहीं ये AI का इस्तेमाल कर हर यूजर को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani ने निकाले Jio के 3 धमाकेदार प्लान, फिर एक बार चुरा लिया फैंस का दिल!
AI ऐप्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी
सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यूजर्स ने 2024 में ग्लोबल AI ऐप डाउनलोड का 21 परसेंट हिस्सा बनाया है। गूगल का कहना है कि भारतीय डेवलपर्स AI-बेस्ड सॉल्यूशंस में काफी आगे हैं और देश में लगभग 1,000 ऐप्स और गेम्स इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं।
- WhatsApp: भारत में ‘Best Multi-Device App’ के तौर पर चुना गया है।
- Sony LIV: ‘Best App for Big Screens’ का खिताब अपने नाम किया है।
- Indus Battle Royale: पुणे की सुपरगेमिंग कंपनी का यह गेम लगातार दूसरी बार ‘Best Made in India Game’ बन गया है।
- Squad Busters को ‘Best Game of the Year’ के तौर पर चुना गया है ।
- BGMI (Battlegrounds Mobile India): ‘Best Ongoing Game’ का अवॉर्ड जीत लिया है।
गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट दिखाती है कि AI अब न सिर्फ हमारी जरूरतों को बेहतर समझ रहा है, बल्कि भारतीय डेवलपर्स ग्लोबल लेवल पर इस टेक्नोलॉजी को लीड कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
7 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
9 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines