Google Banned Apps: लगभग पूरी दुनिया ऑनलाइन होती जा रही है। ज्यादातर कामों को फोन, ऐप्स और कई प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, लोगों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल प्लेटफॉर्म को लेकर बढ़ते क्रेज के कारण फ्रॉड और स्कैम के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गूगल की भी खास नजर बनी हुई है कि उनके यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी पर कोई असर न पड़े। इसके तहत कंपनी आए दिन उन ऐप्स को बैन करती है जो यूजर्स के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
गूगल की ओर से फिर से एक एक्शन लिया गया है जिसके तहत कंपनी ने 43 ऐप्स को बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये इन एंड्रॉइड ऐप्स से यूजर्स के फोन की बैटरी उनकी बिना मर्जी के चूसी जा रही थी। सरल भाषा में कहें तो बिना यूजर्स के जानकारी के बिना लॉक फोन में ये ऐप्स पर चल रहे होते हैं जो बैटरी को पूरा खत्म कर रहे थे।
सिर्फ बैटरी नहीं डाटा भी कर रहे थे खत्म
गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स को एक चेताते हुए कुछ संदिग्ध ऐप्स को फोन से हटाने के लिए कहा हैं। साथ ही जानकारी दी है कि इन 43 ऐप्स से आपके बिना मर्जी के फोन की बैटरी और डाटा चूसा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स द्वारा फोन की स्क्रीन बंद करने के बाद भी ऐप्स बैटरी और डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बारे में McAfee की सिक्योरिटी टीम ने पता लगाया है, जिसके बाद गूगल ने 43 ऐप्स की पहचान करके प्ले स्टोर से हटा दिया है।
किन ऐप्स को लेकर रहें सावधान?
McAfee ने ऐसे 43 ऐप्स की पहचान की है। इनमें म्यूजिक डाउनलोडर, कैलेंडर, टीवी प्लेयर और न्यूज जैसे कुछ ऐप्स बताए जा रहे हैं। अगर आपको भी लगता है कि बिना फोन के अधिक इस्तेमाल के बैटरी और फोन का डाटा खत्म हो रहा है तो इन ऐप्स को लेकर सावधान हो जाएं। अपने फोन से इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines