Google Ban 43 Android Apps: स्मार्टफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी लोग फीचर फोन (Feature Phone) को छोड़कर कैमरे और कई ऐप्स को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन को अपनाना पसंद करते हैं। समय के साथ-साथ स्मार्टफोन हमारे लिए सुविधाजनक होता जा रहा है। हम ऐप्स की मदद से घर बैठे कई कामों को आसानी से कर सकते है। ये ही कारण है कि हमारे फोन में ढेरों ऐप्स होते हैं, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि फोन में मौजूद इन ऐप्स में से कोई आपके डाटा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है? या फिर फोन के लिए हानिकारक हो सकता है?
जी हां, फोन में मौजूद कुछ ऐप्स आपके फोन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। गूगल की ओर से 43 ऐप्स को लेकर चेतावनी दी गई है, जिन्हें कंपनी ने बैन करते हुए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है। ये ऐप्स एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध थे, जो अगर किसी के फोन में है तो उन्हें इसे डिलीट करने के लिए कहा गया है।
25 लाख बार हुए हैं डाउनलोड
गूगल ने 43 एंड्रॉयड ऐप्स (43 Android Apps) को खतरनाक बताते हुए प्ले स्टोर से हटा दिया है। कंपनी का कहना है कि ये यूजर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिस वजह से इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। एंड्रॉइड फोन में इस ऐप को करीब 25 लाख बार डाउनलोड किया गया है।
ये भी पढ़िए- RBI ने UPI Payment को लेकर की बड़ी घोषणा, अब उठा पाएंगे ये फायदा
Google Ban 43 Android Apps Banned in India
गूगल ने प्ले स्टोर से 43 ऐप्स को हटाकर बैन कर दिया है। इनमें टीवी/डीएमबी प्लेयर, समाचार, म्यूजिक डाउनलोडर समेत कैलेंडर जैसे ऐप्स मौजूद रहे हैं। ये सभी ऐप्स मीडिया स्ट्रीमिंग थे जो यूजर्स को अपना टारगेट विज्ञापन दिखाकर बैटरी की खपत करने के साथ अन्य डाटा को चुराने की कोशिश करते थे।
फोन की स्क्रीन बंद में कर रहे थे ऐसा काम
दरअसल, ये 43 एंड्रॉयड ऐप्स Google Play डेवलपर नीति का उल्लंघन कर रहे थे। कंपनी की ओर से बताया गया है कि डिवाइस की स्क्रीन बंद होने पर ऐप्स को विज्ञापन लोड करते हुए पाए गए थे, जिससे फोन की बैटरी बहुत जल्दी बंद हो रही थी। साथ ही ऐप्स अत्यधिक डेटा का इस्तेमाल करते थे। इतना ही नहीं बाहरी तरीकों से यूजर्स की पर्सनल जानकारियों को चुराने का भी काम कर रहे थे। ऐसे में बैंकिंग फ्रॉड (Banking Fraud) होने की संभावना भी बढ़ सकती थी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines