चोर के हाथ में जाते ही Smartphone हो जाएगा Lock, गूगल ने कर दिया बड़ा खेला!

Google Anti-Theft Feature: जल्द ही चोरों की बैंड बजाने के लिए गूगल एक कमाल का फीचर ला रहा है जिसके बाद फोन चोरी होने पर भी चोर उसका डेटा नहीं चुरा पाएगा। यहां तक की फोन की स्क्रीन भी काम नहीं करेगी। चलिए इसके बारे में जानें

Google Anti-Theft Feature

Google I/O 2024 में, टेक दिग्गज ने Android फोन के लिए एक नया चोरी का पता लगाने वाला लॉक फीचर पेश किया था, जो फोन चोरी होने पर उसकी पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। हाल ही में, Google ने घोषणा की कि ब्राजील इस फीचर को टेस्ट करने वाला पहला देश होगा। जिसके बाद इसे भारत समेत अन्य देशों में रोल आउट किया जाएगा। दरअसल कंपनी ने Android फोन के लिए एंटी-थेफ्ट फीचर पेश किया है जो चोरी होने पर डिवाइस को लॉक कर देगा।

विज्ञापन

तुरंत लॉक कर देगा डेटा

नए एंटी-थेफ्ट फीचर का उद्देश्य फोन पर सेव यूजर्स के डेटा को सेफ रखना है। Google के अनुसार, ये नया फीचर फोन चोरी होने के दौरान या बाद में यूजर्स के डाटा को सेफ रखेगा। कहा जा रहा है कि ये फीचर सस्पीशियस एक्टिविटी का पता चलते ही यूजर्स के डेटा को तुरंत लॉक कर देगा।

विज्ञापन

Androidantitheft

कैसे काम करता है ये फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती टेस्टिंग में इस फीचर में तीन तरह के लॉक होंगे। इनमें से एक लॉक में, Google AI का यूज करेगा जो चोरी से जुड़ी हरकतों के संकेतों का पता लगाने के लिए बनाया गया है। इस सुविधा को ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है जो इन हरकतों का पता लगाएगी और स्क्रीन को ब्लॉक कर देगी।

विज्ञापन

google anti-theft feature

विज्ञापन

दूसरी सुविधा यूजर को फोन नंबर एंटर करके और किसी अन्य डिवाइस से सिक्योरिटी चैलेंज को पूरा करके डिवाइस की स्क्रीन को लॉक करने की परमिशन देती है। लास्ट मोड में डिवाइस को लंबे समय तक इंटरनेट एक्सेस के बिना रखने पर भी स्क्रीन आटोमेटिक लॉक हो जाएगी।

कब तक होगा रोल आउट?

कंपनी के अनुसार, ये फीचर जुलाई से ब्रजील में Android फोन के वर्जन 10 या उससे ऊपर के वर्जन में उपलब्ध होगा। जिसके बाद इस साल धीरे-धीरे भारत सहित अन्य देशों के यूजर्स के लिए भी इसे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ