Gmail New AI Feature: ईमेल के रूप में जीमेल आज लगभग हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. दफ्तर का काम हो, बैंक से जुड़ी जानकारी हो या किसी जरूरी बातचीत का रिकॉर्ड, सब कुछ जीमेल पर ही निर्भर है. अब गूगल ने इस 22 साल पुरानी सर्विस को पूरी तरह नए दौर में ले जाने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने जीमेल में जेमिनी AI की एंट्री कराई है, जिससे इनबॉक्स अब सिर्फ मेल देखने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि एक समझदार डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा.
Gemini AI से कैसे बदलेगा Gmail का इनबॉक्स
गूगल के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, जेमिनी AI को सीधे जीमेल के इनबॉक्स से जोड़ा जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लंबे और जटिल ईमेल पढ़ने की जरूरत कम हो जाएगी. AI किसी भी मेल या पूरे थ्रेड का सार खुद तैयार करके दिखा देगा. इतना ही नहीं, मेल का जवाब लिखने या नया ईमेल तैयार करने में भी जेमिनी यूजर की मदद करेगा.
इनबॉक्स से सीधे सवाल पूछने की सुविधा
अब तक पुराने ईमेल ढूंढने के लिए यूजर्स को मैन्युअली सर्च करना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था. नए AI ओवरव्यू फीचर के साथ यह काम बेहद आसान हो जाएगा. यूजर सीधे इनबॉक्स में सवाल पूछ सकेंगे, जैसे किसी पुराने मेल में क्या जानकारी थी या किसी खास व्यक्ति ने कब ईमेल भेजा था. AI मिनटों में उस मेल से जुड़ी सभी जरूरी बातें सामने रख देगा.
AI ओवरव्यू से क्या फायदा
अगर किसी ईमेल थ्रेड में 50-60 रिप्लाई हैं, तो उन्हें पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. AI पूरे थ्रेड का सार बता देगा. इससे समय बचेगा और जरूरी जानकारी तुरंत समझ आ जाएगी. खासतौर पर प्रोफेशनल यूजर्स के लिए यह फीचर काफी काम का साबित होगा.
क्या है Help Me Write’ फीचर
जीमेल का ‘Help Me Write’ फीचर एक AI बेस्ड टूल है, जिसे गूगल I/O 2023 में पेश किया गया था. यह फीचर जेमिनी AI पर काम करता है और अब जीमेल के वेब, एंड्रॉयड और iOS वर्जन में उपलब्ध है. इसकी मदद से यूजर सिर्फ कुछ शब्दों में निर्देश देकर पूरा ईमेल तैयार कर सकते हैं.
नया ईमेल ड्राफ्ट कैसे तैयार करें
नया ईमेल लिखने के लिए जीमेल में ‘Compose’ पर क्लिक करें. इसके बाद ‘Help Me Write’ विकल्प दिखाई देगा. यहां अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा सा निर्देश लिखें, जैसे मीटिंग के लिए ईमेल या किसी ऑफिशियल जवाब का ड्राफ्ट. इतना करते ही जीमेल अपने आप पूरा ईमेल तैयार कर देगा. यूजर चाहें तो उसे सीधे भेज सकते हैं या अपनी जरूरत के मुताबिक बदलाव भी कर सकते हैं.
पुराने ईमेल को कैसे बेहतर बनाएं
अगर ईमेल पहले से लिखा हुआ है, तब भी ‘Help Me Write’ फीचर काम आता है. ईमेल ड्राफ्ट करने के बाद इस ऑप्श पर क्लिक करें और ‘Refine’ चुनें. यहां मेल को छोटा करने, ज्यादा साफ भाषा में लिखने या प्रोफेशनल टोन में बदलने जैसे विकल्प मिलते हैं. यूजर जब तक संतुष्ट न हों, ड्राफ्ट दोबारा बनवा सकते हैं.
कौन से फीचर फ्री और कौन से पेड
गूगल के अनुसार, AI ओवरव्यू से ईमेल थ्रेड की समरी सभी यूजर्स को मुफ्त मिलेगी. हालांकि इनबॉक्स से सवाल पूछने और पुराने मेल की डिटेल निकालने जैसी सुविधाएं Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए होंगी. ‘Proofread’ जैसे एडवांस फीचर भी फिलहाल इन्हीं सब्सक्रिप्शन प्लान्स में मिल रहे हैं.
कौन सा मेल जरूरी, अब AI तय करेगा
जिन यूजर्स के इनबॉक्स में रोज सैकड़ों ईमेल आते हैं, उनके लिए यह फीचर बड़ी राहत है. AI खुद तय करेगा कि कौन सा मेल सबसे जरूरी है और कौन सा फालतू. जरूरी मेल ऊपर दिखेंगे, जिससे किसी अहम ईमेल के छूटने की संभावना कम हो जाएगी. गूगल का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा का पूरा कंट्रोल उन्हीं के हाथ में रहेगा.
कब रोलआउट होगा फीचर
AI इनबॉक्स फीचर को फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. शुरुआत अमेरिका से हुई है और फिलहाल AI सपोर्ट अंग्रेजी भाषा में मिलेगा. आने वाले समय में इसे दूसरी भाषाओं और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा. गूगल के नए अपडेट के साथ साफ है कि अब Gmail सिर्फ ईमेल ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI प्लेटफॉर्म बनने की ओर बढ़ चुका है.
ये भी पढ़ें- क्या आपके डॉक्टर की जगह ले सकता है ChatGPT Health? क्या है ये नया फीचर, 5 पॉइंट में समझें पूरी कहानी
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines