हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Google का कॉलेज स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा, फ्री देगा Gemini App Pro का सब्सक्रिप्शन, इन देशों में मिलेगा फायदा

गूगल ने दुनिया भर के कॉलेज छात्रों के लिए Gemini App Pro का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है. इसके जरिए स्टूडेंट्स स्टडी गाइड, फ्लैशकार्ड, 2TB Google स्टोरेज और AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ऑफर 56 देशों में उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल भारत इसमें शामिल नहीं है.

विज्ञापन
Google का बड़ा ऐलान. (Photo-Google)

Gemini App Pro Free Subscription: टेक दिग्गज गूगल ने दुनिया भर के कॉलेज छात्रों के लिए एक बड़ा सरप्राइज अनाउंस किया है. कंपनी ने कॉलेज स्टूडेंट्स को Gemini App Pro का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है. इस ऑफर के जरिए स्टूडेंट्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, फिलहाल यह सुविधा सिर्फ 56 देशों में ही उपलब्ध कराई गई है, जिसमें भारत शामिल नहीं है.

जोश वुडवर्ड ने की घोषणा

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ऑफर की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के कॉलेज स्टूडेंट्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च के लिए बेहतर डिजिटल टूल्स उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढ़ाई और आसान हो सके.

क्या-क्या मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन में

Gemini App Pro के एक साल के फ्री सब्सक्रिप्शन में कई उपयोगी फीचर्स शामिल हैं. स्टूडेंट्स को इसके जरिए स्टडी गाइड और फ्लैशकार्ड बनाने में मदद मिलेगी, जिससे वे आसानी से अपना होमवर्क और प्रोजेक्ट तैयार कर सकेंगे. साथ ही उन्हें 2TB का Google स्टोरेज, रिसर्च के लिए NotebookLM और वीडियो क्रिएशन के लिए Flow by Google जैसे टूल्स भी फ्री में मिलेंगे.

विज्ञापन

भारत को लेकर बड़ी बात

हालांकि यह ऑफर दुनियाभर के कई देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन 56 देशों की लिस्ट में भारत शामिल नहीं है. ऐसे में भारतीय स्टूडेंट्स को इस ऑफर का फायदा फिलहाल नहीं मिलेगा. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही गूगल भारत में भी इस तरह के एजुकेशनल प्रोग्राम शुरू कर सकता है.

Google One दिवाली ऑफर भी शुरू

इसी के साथ हाल ही में गूगल ने भारत में Google One दिवाली ऑफर भी लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत चुनिंदा एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 30GB फ्री Google One स्टोरेज दिया जा रहा है. यूजर्स एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने भारतीय बाजार में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश कर देश का पहला फुल-स्टैक AI हब बनाने का भी ऐलान किया है.

विज्ञापन

गूगल का यह कदम पढ़ाई और टेक्नोलॉजी को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. फ्री Gemini App Pro सब्सक्रिप्शन से छात्रों को पढ़ाई में आसानी होगी और वे एडवांस AI टूल्स का सही इस्तेमाल कर सकेंगे. भले ही भारत फिलहाल इस ऑफर में शामिल नहीं है, लेकिन कंपनी के हालिया निवेश से साफ है कि भविष्य में भारतीय छात्रों के लिए भी कई नए अवसर खुल सकते हैं.

Google का दिवाली तोहफा: सिर्फ 11 रुपये में 3 महीने के लिए दे रहा ये सर्विस, जानें डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola