Google Android 16 Update Availability Smartphones: गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी सौगात पेश की है। जल्द ही यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिल सकेगा। Apple के iOS 26 की घोषणा के बाद गूगल ने भी Android 16 को लॉन्च कर दिया है। कई यूजर्स को जल्दी इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ सिक्योरिटी, एक्सेसिबिलिटी,और परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। एंड्रॉयड 16 के साथ नए तरह का लुक देखने को मिलेगा। ऐप्स को अलग डिजाइन के साथ देख सकेंगे।
Android 16 Features
गूगल ने एंड्रॉयड 16 के साथ आईफोन जैसे Live Activities जैसा फीचर लाइव अपडेट्स के नाम से दिया है। इसके माध्यम से यूजर के लिए लाइव स्टेटस का अपडेट देखना आसान होगा और लॉक स्क्रीन के साथ भी इसे देख सकेंगे। यूजर्स की सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए एडवांस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। इसकी मदद से स्पैम साइट और ऐप्स पर रोक लग सकेगी। एंड्रॉयड 16 अपडेट के बाद यूजर्स को स्पैम अलर्ट जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं, एक नए डिजाइन के साथ भी ये अपडेट देखने को मिलेगा। गोल आइकन, नए फॉन्ट स्टाइल, मेन्यू, सेटिंग्स और भी अन्य बदलाव के साथ एक मॉडर्न और स्मूथ अनुभव कर सकेंगे।
Android 16 का अपडेट किन फोन को मिलेगा?
गूगल अपने पिक्सल फोन पर एंड्रॉइड 16 का अपडेट देगा। इनमें कुछ चुनिंदा पिक्सल फोन शामिल होंगे। साथ ही अपने टैबलेट के साथ भी गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद सैमसंग, वनप्लस और शाओमी जैसी कंपनियां भी अपने फोन में एंड्रॉयड 16 का अपडेट जारी करेंगे।
- गूगल पिक्सल 6
- गूगल पिक्सल 6ए
- गूगल पिक्सल 6 प्रो
- गूगल पिक्सल 7 सीरीज
- गूगल पिक्सल 8 सीरीज
- गूगल पिक्सल 9
- गूगल पिक्सल फोल्ड फोन
- गूगल पिक्सल टैबलेट
Android 16 Update Step By Step Process
- फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- सिस्टम ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें।
- यहां एंड्रॉयड 16 को अपडेट का ऑप्शन मिलेगा।
- फोन को रिस्टार्ट करें और फिर नया अपडेट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines