Google की करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात, जल्द मिलेगा Android 16 अपडेट; जानें लिस्ट में आपका फोन शामिल या नहीं?

Google Android 16 Update: एप्पल के iOS 26 के ऐलान के बाद गूगल ने भी यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम को जारी करने का ऐलान किया है। आइए लिस्ट के जरिए जानते हैं कि आपके फोन का नाम शामिल है या नहीं? इसके अलावा कैसे Android 16 से फोन अपडेट कर सकेंगे? इसका तरीका भी जानते हैं। 

Android 16 release | Android 16 | Android 16 update | Android 16 features | google

Android 16 का अपडेट किन फोन को मिलेगा?

विज्ञापन

Google Android 16 Update Availability Smartphones: गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी सौगात पेश की है। जल्द ही यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिल सकेगा। Apple के iOS 26 की घोषणा के बाद गूगल ने भी Android 16 को लॉन्च कर दिया है। कई यूजर्स को जल्दी इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ सिक्योरिटी, एक्सेसिबिलिटी,और परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। एंड्रॉयड 16 के साथ नए तरह का लुक देखने को मिलेगा। ऐप्स को अलग डिजाइन के साथ देख सकेंगे।

Android 16 Features

गूगल ने एंड्रॉयड 16 के साथ आईफोन जैसे Live Activities जैसा फीचर लाइव अपडेट्स के नाम से दिया है। इसके माध्यम से यूजर के लिए लाइव स्टेटस का अपडेट देखना आसान होगा और लॉक स्क्रीन के साथ भी इसे देख सकेंगे। यूजर्स की सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए एडवांस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। इसकी मदद से स्पैम साइट और ऐप्स पर रोक लग सकेगी। एंड्रॉयड 16 अपडेट के बाद यूजर्स को स्पैम अलर्ट जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं, एक नए डिजाइन के साथ भी ये अपडेट देखने को मिलेगा। गोल आइकन, नए फॉन्ट स्टाइल, मेन्यू, सेटिंग्स और भी अन्य बदलाव के साथ एक मॉडर्न और स्मूथ अनुभव कर सकेंगे।

Advertisment

Android 16 का अपडेट किन फोन को मिलेगा?

गूगल अपने पिक्सल फोन पर एंड्रॉइड 16 का अपडेट देगा। इनमें कुछ चुनिंदा पिक्सल फोन शामिल होंगे। साथ ही अपने टैबलेट के साथ भी गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद सैमसंग, वनप्लस और शाओमी जैसी कंपनियां भी अपने फोन में एंड्रॉयड 16 का अपडेट जारी करेंगे।

  1. गूगल पिक्सल 6
  2. गूगल पिक्सल 6ए
  3. गूगल पिक्सल 6 प्रो
  4. गूगल पिक्सल 7 सीरीज
  5. गूगल पिक्सल 8 सीरीज
  6. गूगल पिक्सल 9
  7. गूगल पिक्सल फोल्ड फोन
  8. गूगल पिक्सल टैबलेट

Android 16 Update Step By Step Process

  1. फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  2. सिस्टम ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें।
  4. यहां एंड्रॉयड 16 को अपडेट का ऑप्शन मिलेगा।
  5. फोन को रिस्टार्ट करें और फिर नया अपडेट मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ