Google AI Search Results: गूगल ने हाल ही में ‘सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस’ की शुरुआत की थी जो Summarized सर्च रिजल्ट्स की पेशकश करने के लिए AI का यूज करता है। हालांकि ये फीचर जितना हेल्पफुल लग रहा है उतना ही खतरनाक साबित हो रहा है। जी हां, कंपनी का ये नया AI फीचर यूजर्स को सस्पीशियस Websites पर भेज रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया गया है कि गूगल का AI-Powered ओवरव्यू फीचर लोगों को मैलवेयर-पैक क्रोम एक्सटेंशन, नकली आईफोन गिफ्ट्स जैसे स्कैम वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर रहा है।
दिख रहे है ऐसे रिजल्ट्स
ब्लीपिंग कंप्यूटर की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल सर्च रिजल्ट में Spammy और मैलवेयर वाले सर्च रिजल्ट्स दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि कुछ यूजर्स इन स्कैम्स में फंसा सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सर्च रिजल्ट्स में SGE द्वारा यूज की जाने वाली सस्पीशियस वेबसाइटस में .online डोमेन वाले रिजल्ट दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
अलग-अलग वेबसाइट पर हो रहे रीडायरेक्ट
अगर आप इनमें से ऐसे किसी एक लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यूजर्स को कई वेबसाइटों पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है जब तक कि वे किसी स्कैम वाली साइट पर न पहुंच जाएं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से अधिकतर रीडायरेक्ट यूजर्स को नकली कैप्चा या यूट्यूब लुकलाइक पेज पर ले जा रहा है।
दे रहे फेक iPhone गिफ्ट
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले ऐसी वेबसाइट नोटिफिकेशन भेजने की परमिशन ले लेती हैं बाद में ये यूजर्स को फर्जी विज्ञापन दिखा कर अपने जाल में फंसा लेती हैं। ब्लीपिंग कंप्यूटर का कहना है कि एक बार जब वेबसाइट को नोटिफिकेशन भेजने की परमिशन मिल जाती है तो स्कैमर्स फेक आईफोन गिफ्ट जैसे फर्जी विज्ञापन भेज कर लोगों को टारगेट करते हैं।
वेलिड लग रही वेबसाइट
हो सकता है कि आप इन स्कैम ट्रिक्स के बारे में पहले से जानते हो, लेकिन जो चीज इसे अलग बनाती है, वह यह है कि Google का AI-Powered ओवरव्यू फीचर इतने सुंदर ढंग से इन Websites को शो करता है जिसे देखने के बाद ये वेलिड लगती हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines