हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्लाइट सस्ती होते ही Google देगा अलर्ट! AI Mode में आया ये काम का फीचर

Google ने Search के AI Mode में नए ट्रैवल फीचर्स जोड़े हैं. अब यूजर्स फ्लाइट टिकट की कीमत ट्रैक कर सकेंगे, दाम बदलने पर ईमेल अलर्ट मिलेगा और रिवॉर्ड पॉइंट्स से लेकर होटल के विकल्प और बुकिंग तक की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी.

विज्ञापन
Google Search में आया धांसू AI फीचर! अब फ्लाइट टिकट से होटल बुकिंग तक होगा एक ही जगह काम. (Image Credit-Google)

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब फ्लाइट, होटल और यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट और ऐप खोलने की जरूरत कम हो सकती है. Google अपने Search के AI Mode में नए फीचर्स जोड़ रहा है. इनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट की कीमतों को ट्रैक करने, रिवॉर्ड पॉइंट्स या मील्स की जानकारी लेने और होटल खोजने जैसे काम एक ही जगह पर कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि AI Mode में रियल-टाइम डेटा की मदद से फ्लाइट और होटल की तुलना करने के साथ बेहतर यात्रा कार्यक्रम बनाने का विकल्प पहले से मौजूद है। अब नए फीचर्स के साथ इस अनुभव को और आसान किया जा रहा है.

AI Mode से ट्रैक करें फ्लाइट की कीमत

Google AI Mode में अब फ्लाइट टिकट की कीमत ट्रैक करने की सुविधा भी दी जा रही है. इसके लिए यूजर को AI Mode में सिर्फ अपनी यात्रा की जगह और तारीख बतानी होगी और टिकट की कीमत ट्रैक करने के लिए कहना होगा। इसके बाद टिकट के दाम में बदलाव होने पर Google ईमेल के जरिए अलर्ट भेजेगा.

300 से ज्यादा एयरलाइंस का डेटा मिलेगा

Google के मुताबिक AI Mode 300 से ज्यादा एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइट्स से फ्लाइट टिकक की लेटेस्ट कीमतें दिखा सकता है. इससे यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट खोलकर किराए की तुलना करने में कम समय लगेगा. यह फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग सुविधा 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराई गई है. 

विज्ञापन

मील्स और पॉइंट्स में भी देख सकेंगे कीमत

AI Mode में यूजर्स अब फ्लाइट और होटल के लिए जरूरी रिवॉर्ड पॉइट्स या मील्स की जनकारी भी पूछ सकते हैं. इसके लिए किसी खास रिवॉर्ड प्रोग्राम का नाम लेकर सवाल किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर यूजर पूछ सकता है कि किसी नॉन-स्टॉप फ्लाइट या होटल स्टे के लिए कितने मील्स या पॉइंट्स की जरूरत होगी.

कई रिवॉर्ड प्रोग्राम का मिलेगा सपोर्ट

यह सुविधा ग्लोबली उपलब्ध है. शुरुआत में Google ने Alaska Airlines या Hawaiian Airlines, American Airlines, Choice Hotels International, Hilton और Wyndham Hotels & Resorts जैसे पार्टनर्स का सपोर्ट दिया है. कंपनी जल्द ही Accor, Flying Blue, Hyatt, LATAM Airlines और Lufthansa Group का सपोर्ट भी जोड़ने वाली है.

विज्ञापन

होटल खोजने का तरीका भी होगा आसान

होटल ढूंढने के लिए यूजर को AI Mode में अपना डेस्टिनेशन, ठहरने की तारीख और अपनी पसंद बतानी होगी. इसमें बजट जैसी प्राथमिकताएं भी शामिल की जा सकती है. इसके बाद AI Mode यूजर की जरूरत के हिसाब से होटल के विकल्प दिखाएगा. इन विकल्पों के साथ रिव्यू और जरूरी जानकारी भी मिल सकती है, जिससे होटल चुनना आसान होगा.

Google से ही पूरी कर सकेंगे होटल बुकिंग

होटल पसंद आने के बाद यूजर Continue on Google विकल्प पर क्लिक करके पार्टनर के जरिए बुकिंग पूरी कर सकता है. भुगतान Google Pay के जरिए किया जा सकेगा. इससे होटल खोजने से लेकर बुकिंग तक की प्रक्रिया एक ही जगह पर पूरी करने में सुविधा होगी. Google के मुताबिक होटल बुकिंग की यह सुविधा फिलहाल अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में रोल आउट की जा रही है. वहीं फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग जैसी सुविधा को 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन

यात्रा की प्लानिंग होगी आसान

इन नए फीचर्स के जरिए Google Search का AI Mode यात्रा से जुड़े कई काम एक जगह लाने की कोशिश कर रहा है. फ्लाइट की कीमतों की तुलना और ट्रैकिंग से लेकर होटल खोजनो और बुकिंग तक, यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो सकती है. इससे यात्रा की तैयारी करते समय समय बचाने के साथ बेहतर विकल्प चुनने में भी मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- PhonePe, Google Pay और Paytm की UPI हिस्ट्री एक जगह ऐसे देखें, हर पेमेंट का मिल जाएगा रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola