त्यौहारों का सीजन चल रहा है और इसमें बहुत से व्यापारिक संस्थान सोने-चांदी की सेल करने में जुटे हैं। दिवाली और धनतेरस के दौरान लोग बड़े पैमाने पर सोना खरीदेंगे। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बढ़ती डिमांड का फायदा उठाने के लिए जालसाज सोने के जरिये आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को हड़प नहीं जाएंगे। धोखाधड़ी से बचने के लिए आप अपने सोने की शुद्धता की जांच खुद ही कर सकते हैं, वह भी घर बैठे। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो (ISB) का BIS Care App आपके लिए खासा मददगार साबित हो सकता है।
-
भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था BIS Care App
बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से दिसंबर 2021 में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए BIS Care App लॉन्च किया गया था। इस ऐप की मदद से ग्राहक किसी भी सामान की हॉलमार्किंग या आईएसआई मार्क आसानी से जांच सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर उपभोक्ता को सामान की गुणवत्ता या विश्वसनीयता पर कोई संदेह है तो वह ऐप के जरिए इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़ें: 5 बिजनेस आइडिया…सिर्फ 10 हजार इन्वेस्ट करें, लाखों का मुनाफा कमाएं, बदल जाएगी जिंदगी
हॉलमार्क में हो चुका बदलाव
सरकार ने पिछले साल 1 जुलाई से सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग में बदलाव किया है। प्रतीकों की संख्या घटाकर तीन कर दी गई है। पहला निशान है बीआईएस हॉलमार्क। दूसरा सटीकता को इंगित करता है और तीसरा प्रतीक छह अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है, जिसे HUID नंबर कहा जाता है। HUID का मतलब हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या है। छह अंकों के इस कोड में अक्षर और संख्याएं होती हैं। हॉलमार्किंग के समय, प्रत्येक आभूषण को एक एचयूआईडी नंबर आवंटित किया जाता है।
क्या है 1000 रुपए के नोट के फिर से चलन में आने को लेकर उठे मुद्दे की सच्चाई, जरूर जानें
घर पर ही सोने की जांच करने का आसान तरीका
सबसे पहले प्ले स्टो में जाकर भारतीय मानक ब्यूरो (ISB) का BIS Care App डाउनलोड करें। इसके बाद इसे ओपन करेंगे तो आपको इसमें अपना नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। फिर आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को ओटीटी द्वारा सत्यापित करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आप जिस ज्वेलरी की जांच करना चाहते हैं उसका HUID नंबर डालें और आपको उसकी सारी जानकारी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
19 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
21 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines