Gmail Tips and Tricks: क्या आपके Gmail का इनबॉक्स भी Promotional Emails से भर गया है? तो परेशान न हों, आज हम आपके लिए एक ऐसी गजब की ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप एक क्लिक पर Bulk में ऐसे मेल्स को Unsubscribe कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई भी थर्ड पार्टी ऐप या एक्सटेंशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आइये स्टेप बाय स्टेप समझते हैं…
एक-एक इमेल्स को करें Unsubscribe
- वह ईमेल ओपन करें जिसमें आप Promotional Email को Unsubscribe करना चाहते हैं।
- Promotional ईमेल में स्क्रॉल करें यहां आपको एंड में Unsubscribe ऑप्शन दिखाई देगा।
- कई बार इसकी जगह आपको इसके बजाय “Manage Preferences” या “Update My Email Settings” लिंक दिखाई दे सकता है।
- यहां Unsubscribe लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कई बार आप किसी वेब पेज पर भी रीडायरेक्ट हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : देखें कौन-सा फोन कब होगा लॉन्च
बल्क में ऐसे करें Unsubscribe
- सबसे पहले अपने लैपटॉप या PC पर जीमेल ओपन करें।
- इसके बाद इनबॉक्स के टॉप सर्च बार में सब्सक्राइब सर्च करें।
- इसके बाद आपको सभी स्पैम ईमेल दिखाई देंगे।
- इसके बाद राइट में सर्च बार में मौजूद गियर आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहां से एक नया फ़िल्टर क्रिएट करें।
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट दिखेगी इसमें से choose label और फिर New लेबल पर क्लिक करें।
- इस नए लेबल को Unsubscribe नाम दें और इसे क्रिएट करें।
- इसके बाद लिस्ट के आखिरी ऑप्शन को भी सेलेक्ट कर लें।
- लेबल्स के नीचे अब आपको एक नया Unsubscribe नाम से फोल्डर दिखाई देगा।
- यहां आपके सभी Promotional ईमेल दिखाई देंगे जिसे आप एक क्लिक पर अब डिलीट कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें ये गजब ट्रिक
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- अगर आपको किसी ईमेल में “अनसब्सक्राइब” लिंक नहीं मिल रहा है, तो आप ईमेल को खुद को भेज कर भी जीमेल अनसब्सक्राइब फीचर का यूज कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप ईमेल को स्पैम रिपोर्ट भी कर सकते हैं। इससे जीमेल को भविष्य में इसी तरह के ईमेल को फ़िल्टर करने में मदद मिलेगी।
- Unsubscribe ईमेल में लिंक पर क्लिक करते समय सावधान रहें। कुछ स्कैमर्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए भी ऐसे ईमेल भेज सकते हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं कि वे किसी लीगल कंपनियों द्वारा भेजे गए हैं।
- अगर आपको अभी भी बल्क ईमेल से परेशानी हो रही है, तो आप सीधे भेजने वाले से भी संपर्क कर सकते हैं।
- इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से जीमेल में बल्क ईमेल को Unsubscribe कर सकते हैं और अपने इनबॉक्स को खाली कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp के 5 Crazy हिडन फीचर्स!
वीडियो से भी जानें 12 Useful Gmail Tips And Tricks
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines