Gmail Tips and Tricks: अगर आप भी जॉब करते हैं तो जीमेल का इस्तेमाल तो किया ही होगा। कॉर्पोरेट में तो इतना बुरा हाल है कि हर छोटी सी चीज के लिए भी मेल करने के लिए कहा जाता है। वहीं, दिनभर जो काम किया है शाम में मेल पर वर्क रिपोर्ट भी ली जाती है। छुट्टी से लेकर किसी बदलाव के लिए भी मेल करने के लिए कहा जाता है, लेकिन कई बार गुस्से में या जल्दबाजी में हम बॉस को किसी और को गलत मेल भेज देते हैं।
ऐसे में ये एक मेल आपकी नौकरी पर भी असर डाल सकता है। जीमेल पर तो Whatsapp की तरह कोई डिलीट करने या एडिट करने का भी ऑप्शन नहीं है लेकिन क्या हो अगर आपको जीमेल पर भी ऐसी ही खास सुविधा मिल जाए। तो आपको बता दें इस सुविधा को आप एक खास सेटिंग ऑन करके यूज कर सकते हैं।
क्यों है ये सुविधा जरूरी?
- समय की बचत: गलत ईमेल भेजने के बाद दोबारा ईमेल लिखने और भेजने में समय और मेहनत लगती है।
- शर्मिंदगी से बचें: गलत जानकारी वाली ईमेल भेजने से आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है।
- गलतियों को सुधारने का मौका: अगर आपको कोई गलती नजर आती है, तो आप ईमेल भेजने के बाद भी उसे एडिट कर सकते हैं।
जीमेल में अनसेंड फीचर कैसे ऑन करें?
- जीमेल खोलें: अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर जीमेल वेबसाइट खोलें।
- सेटिंग्स में जाएं: ऊपर दाईं ओर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और फिर “सेटिंग” चुनें।
- See All Setting: इसके बाद “See All Setting” पर क्लिक करें।
- अनसेंड: “अनसेंड” सेक्शन में, आप कितने समय के बाद भेजी हुई ईमेल को अनसेंड करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें। 10 सेकंड, 20 सेकंड या 30 सेकंड में से कोई ऑप्शन चुनें।
- सेव करें: नीचे स्क्रॉल करके “सेव” पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : iPhone लवर्स के लिए एक और Good News!
कैसे कर पाएंगे यूज?
जब आप कोई ईमेल भेज देंगे, तो नीचे एक छोटा सा मैसेज दिखाई देगा जिसमें “अनसेंड करें” का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करके आप ईमेल को अनसेंड कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो ईमेल को डिलीट किए बिना उसे एडिट भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines