Gmail Tips and Tricks: क्या आपकी भी English कमजोर है? अंग्रेजी के शब्द देख कर डर लगने लगता है? और आपका बॉस हमेशा आपको इंग्लिश में ही मेल भेजता है, तो अब घबराएं नहीं क्योंकि Google ने हाल ही में अपने जीमेल मोबाइल ऐप के अंदर एक शानदार फीचर पेश किया है। जो यूजर्स को सीधे ऐप में ही किसी भी ईमेल को Translate करने की सुविधा देता है। अभी तक ये फीचर केवल जीमेल के वेब वर्जन पर उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे Android और iOS दोनों डिवाइस पर रोल आउट कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे आप इस फीचर का यूज कर सकते हैं।
कैसे यूज करें ये शानदार फीचर?
- इसे यूज करने के लिए सबसे पहले अपने जीमेल ऐप पर जाएं।
- उस ईमेल को सेलेक्ट करें जिसे आप Translate करना चाहते हैं।
- ईमेल के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें।
- यहां आपको “Translate” ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें
- उस भाषा को सेलेक्ट करें जिसमें आप ईमेल को Translate करना चाहते हैं।
- इतना करते ही आपका ईमेल Translate होकर दिखाई देने लगेगा।
इस वीडियो से जानें 12 Useful Gmail Tips And Tricks
अगर आप Translate ऑप्शन बंद कर देते हैं, तो चिंता न करें इससे आपकी रियल मेल में कोई बदलाव नहीं होगा। ये ऑप्शन तब भी दिखाई देगा जब ऐप को पता चलेगा कि ईमेल का कंटेंट किसी और लैंग्वेज में है। इसके अलावा जब आप बैनर को बंद करते हैं तो आप लैंग्वेज को दोबारा Translate न करने के ऑप्शन को भी सेलेक्ट कर संकेत है। ऐसे केस में जहां सिस्टम लैंग्वेज को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन नहीं दिखा रहा है, तो भी आप थ्री डॉट पर जाकर मेनू में ऑप्शन का यूज करके ईमेल को मैन्युअल रूप से ट्रांसलेट कर सकते हैं।
कंपनी ने पेश किया ये फीचर भी…
कंपनी ने ईमेल Translate फीचर के साथ-साथ एक बल्क मैसेज डिलीट फीचर भी पेश किया है। काफी यूजर्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस फीचर के जरिए आप एक क्लिक पर अपने इनबॉक्स को खाली कर सकते हैं।
इस वीडियो से जानें How to delete old emails in Gmail
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
27 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines