हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gmail में स्टोरेज हो गया है फुल? इस ट्रिक्स से तुरंत डिलीट हो जाएंगे फालतू Mails!

विज्ञापन

Gmail Tips and Tricks: आजकल हर कोई जीमेल का इस्तेमाल करता है। फोन या किसी ऐप में लॉग इन करना हो तो इसके लिए जीमेल का यूज करना ही पड़ता है। इसके अलावा ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो चुकी हैं जिस वजह से लोगों को जीमेल पर आईडी बनानी ही पड़ती है। जीमेल  का अधिक यूज होने पर स्टोरेज जैसी समस्या को झेलना पड़ सकता है। ऐसे में फोन का स्टोरेज कम करने पर कोई फायदा नहीं होता है बल्कि इसके लिए जीमेल अकाउंट से फालती मेल्स को डिलीट करना होता है।

हालांकि, जीमेल से मेल्स को डिलीट करना काफी मुश्किल और बड़ा टास्क लगता है जिस वजह से यूजर्स के लिए समझना मुश्किल हो जाता है कि इसका स्टोरेज कैसे कम किया जा सके। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं तो आज हम जिस ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं उससे आपकी ये परेशानी तुरंत हल हो सकेगी। आइए जानते हैं कि कैसे जीमेल से फालतू मेल्स को डिलीट किया जा सकता है।

ऐसे खुद डिलीट हो जाएंगे Spam Mails

अनचाहे मेल्स को ऑटोमैटिकली डिलीट करने के लिए आपको जीमेल का एक खास फीचर यूज करना होगा। इसका नाम Filters for Auto-Deletion है। इसके जरिए आपके जीमेल पर आने वाले सभी स्पैम मेल्स खुद डिलीट हो जाएंगे।

अपनाएं ये स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • Gmail में अपना अकाउंट ओपन करें।
  • जीमेल की सेटिंग जाएं।
  • यहां Filters and Blocked Addresses का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Create Filter पर क्लिक करें।
  • फिल्टर पर क्लिक करने के बाद From पर जाए, जो ऊपर की तरफ होगा।
  • इसके बाद वो नाम ये ईमेल आईडी लिख दें जिनके मेल्स आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • इस तरह से वो सभी मेल्स सिलेक्ट हो जाएंगे जिन्हें आप ऑटोमेटिक डिलीट करना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें