Google ने Gmail में जोड़ा एक और तगड़ा Feature, शॉपिंग का मजा होगा दोगुना

Gmail New features: क्या आप भी Gmail का यूज करते हैं तो आपको इस फीचर के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इससे आपका शॉपिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा।

Gmail New features

Google Gmail New features: साल का आखिरी महीना चल रहा है और इन दिनों बहुत से लोग खरीदारी करना पसंद करते हैं। हालांकि अब लोग ऑफलाइन की जगह  ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस दौरान सभी ऑर्डर्स को एक साथ ट्रैक करना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। इसलिए आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए और गिफ्ट ढूंढ़ने को आसान बनाने के लिए, Google जीमेल यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लेकर आया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

डिलीवरी फिल्टर ऑप्शन

Google ने खरीदारों के लिए एक डिलीवरी फिल्टर ऑप्शन पेश किया है। ये फीचर खरीदारों को उनकी सर्च को फ़िल्टर करने और उन प्रोडक्ट्स की पहचान करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है जिन्हें तेजी से डिलीवर किया जा सकता है। यह फीचर जीमेल के मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध है।

इस वीडियो से भी जानें 3 Useful Gmail Tricks

https://www.youtube.com/shorts/B8CwHTLAxZw

इस फीचर का यूज करने के लिए, जीमेल यूजर्स को सिर्फ फ़िल्टर को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप अपने आस-पास की दुकानों पर पिकअप के लिए उपलब्ध आइटम या स्विफ्ट शिपिंग के लिए एलिजिबल आइटम्स को देख सकते हैं, साथ ही मर्चेंट के सबसे तेज और सबसे अफोर्डेबल डिलीवरी ऑप्शन के डिटेल्स भी देखने को मिलेंगे।

जीमेल में पैकेज ट्रैकिंग

डिलीवरी फ़िल्टर के अलावा कंपनी जीमेल में अब यूजर्स को बेहतर पैकेज ट्रैकिंग एक्सपीरियंस भी ऑफर कर रही है। जरूरी डिलीवरी अपडेट शॉपिंग ईमेल के अंदर सबसे पहले दिखाए जाएंगे। इसके अलावा जीमेल पैकेज ट्रैकिंग डिटेल्स वाले ईमेल को भी प्रायोरिटी पर रखेगा। साथ ही अगर आपके किसी डिलीवरी डेट में बदलाव होता है तो प्लेटफार्म इसकी तुरंत जानकारी देगा। यूजर्स जीमेल में सेटिंग्स में जाकर किसी भी समय इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

इस वीडियो से भी जानें कुछ Useful Gmail Tricks

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ