Gmail Account in danger: दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले 250 करोड़ से ज्यादा Gmail अकाउंट्स को लेकर गूगल ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। हाल ही में हुए एक डेटा उल्लंघन के बाद हैकर्स ज्यादा आक्रामक तरीके से यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। गूगल ने सभी लोगों को तुरंत पासवर्ड बदलने और अपने अकाउंट की सुरक्षा मजबूत करने की सलाह दी है।
डेटा लीक की असल वजह
कुछ समय पहले गूगल ने माना था कि उसका Salesforce सिस्टम हैक हुआ है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान जो डेटा लीक हुआ, वह पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध व्यावसायिक जानकारी थी। हालांकि, सीधे-सीधे Gmail या Google क्लाउड यूजर्स का डेटा चोरी नहीं हुआ। इसके बावजूद इस जानकारी का इस्तेमाल हैकर्स ने बड़े हमले करने के लिए किया।
साइबर क्राइम ग्रुप की साजिश
गूगल के अनुसार, एक ShinyHunters नाम के एक क्राइम ग्रुप ने इस लीक का फायदा उठाया है। वे अब Gmail यूजर्स को सोशल इंजीनियरिंग अटैक यानी धोखाधड़ी वाले तरीकों से टारगेट कर रहे हैं। इसमें आईटी सपोर्ट स्टाफ बनकर पासवर्ड चुराने जैसी घटनाएं शामिल हैं। कई मामलों में हैकर्स अकाउंट में घुसपैठ करने में सफल भी हुए हैं।
गूगल की सलाह
गूगल ने साफ कहा है कि यूजर्स को अब और लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कंपनी ने पासवर्ड बदलने के साथ-साथ दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) को ऑन करने की सलाह दी है। साथ ही, अकाउंट में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत ध्यान देने की अपील की गई है। गूगल ने 8 अगस्त को इस घटना से प्रभावित सभी अकाउंट धारकों को ईमेल के ज़रिए जानकारी भी दी थी।
कम्प्यूटर पर पासवर्ड बदलने का तरीका
- अपने Google Account पर जाएं।
- बाईं तरफ सुरक्षा (Security) पर क्लिक करें।
- Google में साइन इन करना सेक्शन में पासवर्ड चुनें।
- दोबारा साइन इन करें और नया पासवर्ड डालें।
- आखिर में पासवर्ड बदलें पर क्लिक करें।
एंड्रॉयड फोन से पासवर्ड बदलने का तरीका
- अपने फोन की सेटिंग खोलें।
- वहां Google > अपना Google खाता प्रबंधित करें चुनें।
- सबसे ऊपर सुरक्षा पर जाएं।
- Google में साइन इन करना में पासवर्ड चुनें।
- दोबारा साइन इन करें और नया पासवर्ड डालें।
- अब पासवर्ड बदलें पर टैप करें।
iPhone या iPad पर पासवर्ड बदलने का तरीका
- Gmail ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- अपना Google खाता प्रबंधित करें चुनें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी सेक्शन में जाएं।
- वहां पासवर्ड पर टैप करें।
- दोबारा साइन इन करें और नया पासवर्ड डालें।
- आखिर में पासवर्ड बदलें दबाएं।
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्ट फोन, कैसे पहचाने?
चेतावनी को हल्के में ना लें
गूगल की यह चेतावनी हल्के में लेने लायक नहीं है। करोड़ों लोग रोज Gmail का इस्तेमाल करते हैं और पासवर्ड चोरी होने पर न सिर्फ ईमेल, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य कई अकाउंट्स भी खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए आज ही पासवर्ड बदलें और सुरक्षा के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण जरूर ऑन करें।
संबंधित खबरें
अब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
45 mins agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
23 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines