Gmail Advanced Feature: ईमेल का इस्तेमाल आज के समय में लगभग सभी लोग कर रहे हैं। इसके बिना मोबाइल को लॉगिन तक नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में ईमेल के जरिए सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाता है। हालांकि, जीमेल ऐप में कुछ खामियां थीं जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसमें सबसे बड़ी समस्या लैंग्वेज ट्रांसलेट की थी। जिसे अब गूगल ने सोल्व कर दिया है। यूजर्स अब किसी भी भाषा में आए ईमेल को अपने पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं और उसे आसानी से पढ़ सकते हैं। नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसों के लिए जारी किया गया है।
100 से अधिक भाषाओं में कर सकते हैं ट्रांसलेट
गूगल ने बताया है कि किसी भी भाषा में आए ईमेल को 100 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा वेब वर्जन के लिए पेश किया गया था। लेकिन बाद में गूगल ने इसे मोबाइल फोन के लिए भी लॉन्च कर दिया। यानी यूजर्स अब वेब के साथ-साथ स्मार्टफोन में भी ईमेल अनुवाद फीचर का लाभ ले सकेंगे।
इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स की मदद करना है। यदि आपको ऐसी भाषा में ईमेल प्राप्त होता है जिसे आप नहीं समझते हैं, या यदि आप किसी ईमेल को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो यह फीचर उस समय आपकी मदद सकती है।
ये भी पढ़ेंः अपने Smartphone में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी हो भी गया तो खुद ही बता देगा- कहां हूं मैं
ईमेल का अनुवाद कैसे करें? (How to translate email in Gmail app)
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में जीमेल ऐप ओपन करें।
- इसके बाद उस ईमेल पर क्लिक करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं।
- फिर ईमेल के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें और ट्रांसलेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब, आप उस भाषा का चुनाव करें जिस भाषा में आप ईमेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
- स्क्रीन पर अब, ट्रांसलेट ईमेल प्रदर्शित हो जाएगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines