Gmail Account Tips: “जीमेल” जिसके बारे में शायद आपको बताने की जरूरत नहीं होगी। भले ही आप इसका इस्तेमाल ऑफिशियल कामों के लिए करते हैं या फिर नहीं, लेकिन स्मार्टफोन यूजर्स के पास इसका होना आम बात है। दरअसल, कई ऑनलाइन कामों से लेकर फोन को चलाने तक के लिए गूगल अकाउंट जरूरी हो गया है। यहां तक की फोटो को सेव करने के लिए भी गूगल अकाउंट की जरूरत हो सकती है। सालों-साल की यादों को आप गूगल अकाउंट के जरिए सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि, अब गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है जिसके तहत कंपनी चुनिंदा जीमेल अकाउंट्स को डिलीट कर देगी।
क्यों डिलीट किया जाएगा गूगल अकाउंट?
गूगल ने चुनिंदा जीमेल अकाउंट्स को डिलीट करने की घोषणा की है। इसे लेकर कंपनी की ओर से दिसंबर में प्रोसेस शुरू किया जाएगा। हालांकि, गूगल सिर्फ उन अकाउंट्स को ही डिलीट करेगा जिसका इस्तेमाल 2 साल से नहीं किया गया है। जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल अगर आपने गूगल फोटो, यूट्यूब, प्ले स्टोर जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए नहीं किया है, तो इस अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा।
कैसे बचाएं डिलीट होने से अपना अकाउंट?
आपके पास जीमेल अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए अभी टाइम है। दिसंबर 2023 से पहले आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल करके इसे बचा सकते हैं। हालांकि, 2 साल से अगर आपने उस अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है और इसकी जरूरत नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके एक्टिव अकाउंट को किसी तरह का खतरा नहीं है। गूगल की ओर से एक्टिव अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा।
इन टिप्स से बच सकता है आपका खाता
- महीने या साल में एक बार अपना जीमेल अकाउंट जरूर यूज करें।
- अकाउंट को एक्टिव रखकर आप अकाउंट को बचा सकते हैं।
- अपने अकाउंट से मेल को पढ़ें और भेजें।
- गूगल के अन्य सर्विस को आप जीमेल अकाउंट के जरिए यूज करें।
- जीमेल अकाउंट से गूगल सर्च का यूज जरूर करें।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines