कहीं आपका भी डिलीट न हो जाए Gmail Account! बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका
Edited By Simran Singh

Gmail के जरिए हो सकता है स्कैम
Edited By Simran Singh

Gmail के जरिए हो सकता है स्कैम
Gmail Account Tips: “जीमेल” जिसके बारे में शायद आपको बताने की जरूरत नहीं होगी। भले ही आप इसका इस्तेमाल ऑफिशियल कामों के लिए करते हैं या फिर नहीं, लेकिन स्मार्टफोन यूजर्स के पास इसका होना आम बात है। दरअसल, कई ऑनलाइन कामों से लेकर फोन को चलाने तक के लिए गूगल अकाउंट जरूरी हो गया है। यहां तक की फोटो को सेव करने के लिए भी गूगल अकाउंट की जरूरत हो सकती है। सालों-साल की यादों को आप गूगल अकाउंट के जरिए सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि, अब गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है जिसके तहत कंपनी चुनिंदा जीमेल अकाउंट्स को डिलीट कर देगी।
गूगल ने चुनिंदा जीमेल अकाउंट्स को डिलीट करने की घोषणा की है। इसे लेकर कंपनी की ओर से दिसंबर में प्रोसेस शुरू किया जाएगा। हालांकि, गूगल सिर्फ उन अकाउंट्स को ही डिलीट करेगा जिसका इस्तेमाल 2 साल से नहीं किया गया है। जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल अगर आपने गूगल फोटो, यूट्यूब, प्ले स्टोर जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए नहीं किया है, तो इस अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा।
आपके पास जीमेल अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए अभी टाइम है। दिसंबर 2023 से पहले आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल करके इसे बचा सकते हैं। हालांकि, 2 साल से अगर आपने उस अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है और इसकी जरूरत नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके एक्टिव अकाउंट को किसी तरह का खतरा नहीं है। गूगल की ओर से एक्टिव अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: