Gizmore ने नई ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टवॉच कर्व लॉन्च की है। इसमें 1.39 इंच (3.54 सेमी) अल्ट्रा एचडी ऑलवेज ऑन कर्व स्क्रीन और एक प्रीमियम स्लीक और स्लिम मेटल बॉडी है। गिजमोर कर्व फ्लिपकार्ट पर केवल 1,299 रुपये की लॉन्च कीमत पर और फिर 1,699 रुपये में चार रंग विकल्प – ब्लैक, ग्रे, ऑलिव ग्रीन और पिंक में उपलब्ध होगा।
गिजमोर के सीईओ और सह-संस्थापक संजय कालीरोना ने कहा, गिजमोर कर्व तकनीकी रूप से हर किसी के लिए सस्ती और उन्नत पहनने वाली वॉच बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह प्रीमियम वेयरेवल फीचर्ज और फ्लैगशिप डिजाइन एस्थेटिक्स को एक साथ लाता है, जिससे आप स्मार्टवॉच सेगमेंट में नवीनतम तकनीक को कम से कम कीमत पर अनुभव कर सकते हैं। Gizmore कर्व की यूएसपी इसका अल्ट्रा ब्राइट कव्र्ड एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें सेगमेंट-अग्रणी 500 एनआईटीएस पीक ब्राइटनेस है, जो घर के बाहर भी बेस्ट-इन-क्लास विजिविलिटी सुनिश्चित करता है।
यह भी पढ़ें: Realme GT3 इस दिन से होगा उपलब्ध, सामने आई डेट समेत कई जानकारी!
नई Gizmore Smartwatch में मिलेंगे ये फीचर्स
1.39 इंच (3.54 सेमी) अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले में 360 इंटू 360 पीएक्स रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले कई क्लाउड-आधारित वॉच स्क्रीन और स्प्लिट स्क्रीन कार्यक्षमता का समर्थन करता है ताकि होम स्क्रीन पर सीधे स्वाइप कर यूजर्स उपयोग किए जाने वाले ऐप्स, सेटिंग्स और सुविधाओं तक जल्दी पहुंच सकें। गिजमोर कर्व एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक बैटरी लाइफ देता है। स्वास्थ्य और फिटनेस के मामले में, स्मार्टवॉच 100 प्लस स्पोर्ट्स मोड, एक एसपीओ2 मॉनिटर, 24 इंटू 7 हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी काउंटर, हाइड्रेशन अलर्ट, मासिक धर्म ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और गाइडेड ब्रीदिंग मोड प्रदान करती है।
गिजमोर कर्व आईपी67 रेटेड डिजाइन के साथ अपने प्रीमियम मैटेलिक बॉडी के कारण स्टाइल और टिकाउपन के मामले में भी उत्कृष्ट है जो इसे पानी और धूल दोनों से बचाता है। स्मार्टवॉच उन्नत बीटी कॉलिंग, एआई वॉयस असिस्टेंस (एलेक्सा और सिरी), गोल पूरा करने पर नोटिफिकेशन और एक इन-बिल्ट कैलकुलेटर जैसी अत्याधुनिक एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं के साथ आती है। गिजमोर कर्व जेवायओयू पीआरओ ऐप से स्मार्टफोन से जुड़ता है।
गिजमोर ने खुद को भारतीय वेयरेवल मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में मजबूती से स्थापित किया है, जो असाधारण स्मार्टवॉच प्रदान करता है जो कम कीमत पर अच्छे फीचर्स के साथ हाई परफॉर्मेंस देता है। सरकार के मेक इन इंडिया विजन के अनुरूप, गिजमोर स्थानीय विनिर्माण के माध्यम से लगभग पूरे एसकेयू को सोर्स करता है और स्थानीय उद्योग का समर्थन करता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
51 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines