Overnight mobile charging suffer huge losses to you: आज के इस टेक्नोलॉजी के जमाने में बच्चों से लेकर सभी के पास मोबाइल हैं। फोन हमारे लिए इतना अहम हो गया है जैसे ये कोई शरीर का अंग हो। आज की पीढ़ी मोबाइल का इस्तेमाल 24 घंटो इस्तेमाल करते हुए देखी जाती है। कई लोग तो बैटरी खत्म न हो जाए इसके लिए चाजर्र या पावरबैंक भी अपने साथ लेकर चलते हैं और जब रात को सोने जाते हैं तो मोबाइल को चार्जिंग पर लगा ही छोड़ देते हैं ताकि सुबह को उठते ही मोबाइल चला सके। हालांकि, रात भर चार्जिंग पर मोबाइल लागने से बैटरी की उम्र घटती है।
फोन को रातभर चार्ज पर लगे रहने देना अनावश्यक
वहीं, आज के ज्यादातर फोन्स दो से ढ़ाई घंटे में फुल चार्ज हो जाता है लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसकी अनदेखी कर रातभर फोन चार्जिंग पर लगा देते हैं। मोबाइल बिजली से 7-8 घंटे के लिए जुड़े रहता है, जो चिंता वाली बात है। ऑस्ट्रेलिया के CQUniversity में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर रितेश चुघ ने बताया कि फोन को रातभर चार्ज पर लगे रहने देना अनावश्यक है और इससे फोन की बैटरी की उम्र घटती है। इसलिए बैटरी जल्द खराब हो जाती है।
कई कारणों से ये बैटरियां होने लगती हैं खराब
बहुत से लोग को इस बात की शिकायत होती है कि उनके मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म जाती है। ये समस्या फोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज करने की कारण सामने आती है। इसके अलावा रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर रखना भी इस समस्या का एक कारण है। दरअसल मोबाइल फोन को लिथियम-आयन बैटरियों से पॉवर मिलती है। कई कारणों से ये बैटरियां खराब होने लगती हैं।
फोन की बैटरी को 20 से 80% के बीच रखने की कोशिश करें
मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगाया जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि मोबाइल को जरूरत से चार गुना अधिक बूस्ट मिल रहा है और ये बैटरी की हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं है। अगर आप मोबाइल बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी को 20 से 80% के बीच रखने की कोशिश करें और ओवरचार्ज करने से बचें।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
22 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines