News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreOvernight mobile charging suffer huge losses to you: आज के इस टेक्नोलॉजी के जमाने में बच्चों से लेकर सभी के पास मोबाइल हैं। फोन हमारे लिए इतना अहम हो गया है जैसे ये कोई शरीर का अंग हो। आज की पीढ़ी मोबाइल का इस्तेमाल 24 घंटो इस्तेमाल करते हुए देखी जाती है। कई लोग तो बैटरी खत्म न हो जाए इसके लिए चाजर्र या पावरबैंक भी अपने साथ लेकर चलते हैं और जब रात को सोने जाते हैं तो मोबाइल को चार्जिंग पर लगा ही छोड़ देते हैं ताकि सुबह को उठते ही मोबाइल चला सके। हालांकि, रात भर चार्जिंग पर मोबाइल लागने से बैटरी की उम्र घटती है।
वहीं, आज के ज्यादातर फोन्स दो से ढ़ाई घंटे में फुल चार्ज हो जाता है लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसकी अनदेखी कर रातभर फोन चार्जिंग पर लगा देते हैं। मोबाइल बिजली से 7-8 घंटे के लिए जुड़े रहता है, जो चिंता वाली बात है। ऑस्ट्रेलिया के CQUniversity में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर रितेश चुघ ने बताया कि फोन को रातभर चार्ज पर लगे रहने देना अनावश्यक है और इससे फोन की बैटरी की उम्र घटती है। इसलिए बैटरी जल्द खराब हो जाती है।
बहुत से लोग को इस बात की शिकायत होती है कि उनके मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म जाती है। ये समस्या फोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज करने की कारण सामने आती है। इसके अलावा रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर रखना भी इस समस्या का एक कारण है। दरअसल मोबाइल फोन को लिथियम-आयन बैटरियों से पॉवर मिलती है। कई कारणों से ये बैटरियां खराब होने लगती हैं।
मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगाया जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि मोबाइल को जरूरत से चार गुना अधिक बूस्ट मिल रहा है और ये बैटरी की हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं है। अगर आप मोबाइल बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी को 20 से 80% के बीच रखने की कोशिश करें और ओवरचार्ज करने से बचें।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।