Ghibli Image Generator: सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज सुर्खियों की वजह बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों घिबली काफी ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घिबली फोटो का जलवा देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स घिबली फोटो के बारे में जानते हैं तो कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो इस शब्द का मतलब जानने में लगे हुए हैं तो कुछ अपनी तस्वीर को घिबली इमेज में कैसे क्रिएट करें? ये जानना चाहते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं और अपने फोन में घिबली इमेज क्रिएट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे फ्री में घिबली इमेज जनरेट कर सकते है।
घिबली शब्द का अर्थ क्या है?
घिबली इमेज तो आपने भी देखी होगी और इसे जनरेट का तरीका जान रहे होंगे, लेकिन इससे पहले इस शब्द का अर्थ जान लीजिए। दरअसल, “घिबली”लीबियाई अरबी शब्द है जिसका अर्थ “गर्म रेगिस्तान” है। घिबली नाम का एक एनीमेशन स्टूडियो भी है जो स्पेशल तरह का एनीमेशन कार्टून फॉर्मेट तैयार करने का काम करते हैं। दुनिया भर में ये इमेज फॉर्मेट स्टाइल, घिबली कहलाता है।
अपनी फोटो को बनाए घिबली इमेज
घिबली इमेज को बनाने के लिए लोग OpenAI के लेटेस्ट इमेज जनरेशन टूल GPT-4o का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी फोटो को घिबली इमेज में बदल रहे हैं। AI की मदद से घिबली इमेज तैयार कर रहे हैं। आप Ghibli इमेज बनाने के लिए Ai टूल GPT-4o का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्री में कैसे जनरेट करें घिबली जैसी इमेज?
GPT-4o के इस्तेमाल के अलावा आप अन्य ऑप्शन से भी अपनी तस्वीर को घिबली जैसी इमेज बना सकते हैं। इसके अलावा एक्स अकाउंट में लॉगिन करना होगा। यहां लेफ्ट साइड में Grok एआई टूल का ऑप्शन शो होगा। इस पर क्लिक करने के बाद नीचे की ओर कई सारे ऑप्शन शो होंगे जिनमें अटेचमेंट का ऑप्शन दिखेगा उसे सिलेक्ट करें और फोटो को अटैच करें। इसके बाद “Convert to Ghibli” टाइप करें। इसके अलावा चाहें तो फोटो को सीधा कॉपी पेस्ट कर सकते हैं। इसके बाद घिबली जैसी इमेज जनरेट कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि घिबली का कॉपीराइट अभी तक सिर्फ ChatGPT के पास है। ओपन एआई का GPT-4o इमेज टूल घिबली स्टाइल में इमेज जनरेट करता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ चैट जीपीटी के प्रीमियम यूजर्स ही कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IP Rating: पानी और धूल से कितना सुरक्षित आपका फोन? जानें आईपी रेटिंग्स का मतलब
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
19 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
21 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines