हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सावधान! गीजर दे सकता है 'मौत' को दस्तक; इस्तेमाल में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

Gas Geyser Safety Tips: अगर आप भी घर में गैस गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। हाल ही में गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Gas Geyser Safety Tips: इन दिनों देश के कई इलाकों में भयंकर सर्दी पड़ रही है। ऐसे में गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल काफी आम है, लेकिन इसी गीजर ने एक परिवार को गम में डुबो दिया। जी हां, गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो ये बताता है कि सुविधा के लिए यूज की जा रही चीजें कभी-कभी कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में एक लड़की बाथरूम में नहाने के लिए गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई जिसके बाद परिवार वालों को शक हुआ। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की बेहोश पड़ी थी। इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गैस गीजर लगा था। इसी गीजर से निकली गैस से लड़की की मौत हुई है। ऐसे में अगर आप भी गैस गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये 5 गलतियां न करें…

गीजर इस्तेमाल करते टाइम न करें ये गलतियां

हवादार बाथरूम: गैस गीजर का इस्तेमाल करते टाइम यह देखें कि बाथरूम में वेंटिलेशन अच्छा है या नहीं। अगर बाथरूम में वेंटिलेशन अच्छा नहीं है तो गैस गीजर को बाथरूम से बाहर लगवाएं।

गैस लीक की जांच करें: टाइम टू टाइम गीजर और गैस पाइप की अच्छे से जांच करवाएं। अगर आपको थोड़ा भी शक हो तो गीजर को किसी अच्छे टेक्नीशियन से चेक करवाएं।

लंबे टाइम तक बाथरूम में न रहें: अगर गीजर काफी टाइम से ऑन है तो बाथरूम में ज्यादा टाइम न बिताएं, क्योंकि गीजर से निकली गैस ‘मौत’ को दस्तक दे सकती है।

टाइम पर बंद करें गीजर: जैसे ही गीजर का काम खत्म हो जाए तो इस्तेमाल के तुरंत बाद इसे बंद कर दें।

सेफ्टी इक्विपमेंट: आजकल मार्केट में गैस लीक डिटेक्टर जैसे सेफ्टी इक्विपमेंट भी आ गए हैं जिनकी कीमत 1000 रुपये से कम है। आप इन्हें बाथरूम में जरूर लगवा लें।

ये भी पढ़ें : Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें