Geyser Timing Tips: अक्सर लोग गीजर को तब तक चालू रखते हैं जब तक उसमें ऑटो-कट नहीं लग जाता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तरीका आपकी जेब और गीजर दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? दरअसल, ऑटो-कट फीचर सिर्फ सुरक्षा के लिए बनाया गया है ताकि पानी जरूरत से ज्यादा गर्म न हो जाए. इसका मतलब यह नहीं कि गीजर को ऑटो-कट लगने तक चालू रखा जाए. गीजर को कितनी देर तक चलाना चाहिए, यह उसकी लीटर कैपेसिटी और मौसम के तापमान पर डेपेंड करता है.
3 से 6 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?
3 से 6 लीटर वाले गीजर आमतौर पर सिंगल पर्सन या किचन इस्तेमाल के लिए बनाए जाते हैं. चूंकि इनमें पानी की मात्रा कम होती है, इसलिए ये जल्दी गर्म हो जाते हैं. अगर बाहर का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस है, तो 5 मिनट तक गीजर चलाना पर्याप्त है. वहीं अगर मौसम ठंडा है और तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे चला गया है, तो 8 से 9 मिनट तक गीजर चलाना सही रहेगा.
10 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?
10 लीटर वाला गीजर 2 से 3 लोगों वाले परिवारों के लिए बिल्कुल सही विकल्प होता है. इस कैपेसिटी वाले गीजर में 25°C से 60°C तक पानी गर्म करने में लगभग 8 से 10 मिनट का समय लगता है. अगर आपका गीजर 3kW पावर का है, तो 7-8 मिनट में भी पानी पूरी तरह गर्म हो सकता है. ध्यान रखें, जरूरत से ज्यादा देर तक गीजर चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है और उपकरण की उम्र भी घटती है.
25 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?
25 लीटर वाला गीजर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए आदर्श माना जाता है. इस कैपेसिटी वाले गीजर में पूरे पानी को गर्म करने में लगभग 15 से 18 मिनट लगते हैं. अगर कम लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 8 से 10 मिनट तक चलाना ही काफी है. इतना समय देने से पानी पर्याप्त रूप से गर्म हो जाएगा और बिजली की बचत भी होगी.
35 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए
35 लीटर का गीजर बड़े परिवारों या जॉइंट फैमिली के लिए उपयुक्त होता है. 2kW गीजर को इस मात्रा के पानी को गर्म करने में 20 से 25 मिनट लगते हैं, जबकि 3kW गीजर में यही काम 18 से 20 मिनट में हो जाता है. अगर परिवार के कम सदस्य हैं और सभी को हल्का गर्म पानी चाहिए, तो इसे 12 से 15 मिनट तक चलाना पर्याप्त होगा.
गीजर चलाने में समझदारी जरूरी है
गीजर को बिना सोचे-समझे लंबे समय तक चालू रखना गलत आदत है. हर गीजर की अपनी कैपेसिटी और काम करने का समय होता है, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है. सही टाइमिंग से न सिर्फ बिजली की बचत होती है बल्कि आपका गीजर भी लंबे समय तक चलता है और सुरक्षा बनी रहती है. इसलिए अगली बार जब आप गीजर चालू करें, तो जरूरत से ज्यादा देर तक उसे चलने न दें.
ये भी पढ़े-गैस गीजर या इलेक्ट्रिक गीजर? खरीदने से पहले जानें कौन सा है आपके लिए सही ऑप्शन?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines