गीजर को कितनी देर तक चलाना चाहिए? लीटर कैपेसिटी के हिसाब से क्या सही, ताकि बचे बिजली

अक्सर लोग गीजर को तब तक चालू रखते हैं जब तक उसमें ऑटो-कट नहीं लग जाता, लेकिन यह तरीका गलत है. असल में गीजर को कितनी देर तक चलाना चाहिए, यह उसकी लीटर कैपेसिटी और मौसम पर निर्भर करता है. इस आर्टिकल में जानिए 3 लीटर से लेकर 35 लीटर तक के गीजर को कितनी देर तक चलाना चाहिए ताकि बिजली बचे और गीजर भी सुरक्षित रहे.

Geyser

गीजर को कितनी देर तक चलाना सही. (Photo- FreepiK)

विज्ञापन

Geyser Timing Tips: अक्सर लोग गीजर को तब तक चालू रखते हैं जब तक उसमें ऑटो-कट नहीं लग जाता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तरीका आपकी जेब और गीजर दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? दरअसल, ऑटो-कट फीचर सिर्फ सुरक्षा के लिए बनाया गया है ताकि पानी जरूरत से ज्यादा गर्म न हो जाए. इसका मतलब यह नहीं कि गीजर को ऑटो-कट लगने तक चालू रखा जाए. गीजर को कितनी देर तक चलाना चाहिए, यह उसकी लीटर कैपेसिटी और मौसम के तापमान पर डेपेंड करता है.

3 से 6 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?

3 से 6 लीटर वाले गीजर आमतौर पर सिंगल पर्सन या किचन इस्तेमाल के लिए बनाए जाते हैं. चूंकि इनमें पानी की मात्रा कम होती है, इसलिए ये जल्दी गर्म हो जाते हैं. अगर बाहर का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस है, तो 5 मिनट तक गीजर चलाना पर्याप्त है. वहीं अगर मौसम ठंडा है और तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे चला गया है, तो 8 से 9 मिनट तक गीजर चलाना सही रहेगा.

Advertisment

10 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?

10 लीटर वाला गीजर 2 से 3 लोगों वाले परिवारों के लिए बिल्कुल सही विकल्प होता है. इस कैपेसिटी वाले गीजर में 25°C से 60°C तक पानी गर्म करने में लगभग 8 से 10 मिनट का समय लगता है. अगर आपका गीजर 3kW पावर का है, तो 7-8 मिनट में भी पानी पूरी तरह गर्म हो सकता है. ध्यान रखें, जरूरत से ज्यादा देर तक गीजर चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है और उपकरण की उम्र भी घटती है.

25 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए?

25 लीटर वाला गीजर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए आदर्श माना जाता है. इस कैपेसिटी वाले गीजर में पूरे पानी को गर्म करने में लगभग 15 से 18 मिनट लगते हैं. अगर कम लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 8 से 10 मिनट तक चलाना ही काफी है. इतना समय देने से पानी पर्याप्त रूप से गर्म हो जाएगा और बिजली की बचत भी होगी.

35 लीटर वाला गीजर कितनी देर तक चलाना चाहिए

35 लीटर का गीजर बड़े परिवारों या जॉइंट फैमिली के लिए उपयुक्त होता है. 2kW गीजर को इस मात्रा के पानी को गर्म करने में 20 से 25 मिनट लगते हैं, जबकि 3kW गीजर में यही काम 18 से 20 मिनट में हो जाता है. अगर परिवार के कम सदस्य हैं और सभी को हल्का गर्म पानी चाहिए, तो इसे 12 से 15 मिनट तक चलाना पर्याप्त होगा.

विज्ञापन

गीजर चलाने में समझदारी जरूरी है

गीजर को बिना सोचे-समझे लंबे समय तक चालू रखना गलत आदत है. हर गीजर की अपनी कैपेसिटी और काम करने का समय होता है, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है. सही टाइमिंग से न सिर्फ बिजली की बचत होती है बल्कि आपका गीजर भी लंबे समय तक चलता है और सुरक्षा बनी रहती है. इसलिए अगली बार जब आप गीजर चालू करें, तो जरूरत से ज्यादा देर तक उसे चलने न दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ