Geyser Blast Reason: कहते हैं जिंदगी का कुछ पता नहीं होता है। कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक दिल दहलाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आई है। करीब 5 दिनों पहले सात फेरों के साथ रिश्ते में बंधी नई नवेली बहू 27 नवंबर, बुधवार को नहाने के लिए बाथरूम में गई लेकिन उसे या उसके परिवार के लोगों क्या पता था कि नहाकर बाहर वो नहीं बल्कि उसकी लाश निकलेगी। दरअसल, गीजर फटने से नई बहू की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला नहाने के लिए बाथरूम में गई थी, लेकिन गीजर के फटने से नवविवाहिता की जान चली गई।
बाहर निकालने के लिए तोड़ा बाथरूम
मृतक का नाम दामिनी और पति का नाम दीपक यादव बताया जा रहा है। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी गांव निवासी दीपक और बुलंदशहर की निवासी दामिनी की शादी 22 नवंबर को हुई थी। पति दीपक के अनुसार दामिनी रोज की तरह नहाने के लिए बाथरूम गई थी लेकिन ज्यादा देर होने पर जब वो बाथरूम से नहीं निकली और न ही आवाज देने पर कोई जवाब दिया तो बाथरूम के गेट को तोड़ना पड़ा।
इसके बाद परिजनों ने देखा कि दामिनी फर्श पर बेहोश है और गीजर ब्लास्ट हो रखा। ऐसे में तुरंत दामिनी को हॉस्पिटल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, शव पुलिस के कब्जे में है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आइए जानते हैं कि गीजर का इस्तेमाल करते समय किन 3 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?
गीजर यूज करते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान
1. नहाने के दौरान गीजर का बटन ऑफ रखें- आजकल ज्यादातर सभी लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं और वो उनके बाथरूम में होता है। हालांकि, अगर जगह कम हो और गीजर के स्विच बोर्ड पर पानी गिरने का डर रहे तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए कि नहाने से पहले गीजर का बटन ऑफ कर दें। स्विच ऑफ के बाद ही नहाने जानें वरना स्विच बॉर्ड पर पानी चाने से इलेक्ट्रिक सर्किट से ब्लास्ट भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Geyser vs Water Geyser: गीजर और वाटर गीजर, कौन बचता है ज्यादा बिजली
2. गीजर से आने वाली आवाज को न करें नजरअंदाज- गीजर का इस्तेमाल करते समय ये जरूर ध्यान रखें कि उसमें से कोई आवाज ऐसी न आ रही हो जो अलग सी लग रही हो। अलग तरह की आवाज गीजर के खराब या उसमें कोई खराबी का संकेत भी हो सकता है। ये भी गीजर के फटने की वजह बन सकता है। इसलिए जब भी गीजर में कोई खराबी जैसा महसूस हो या आवाज में गड़बड़ी लगे तो तुरंत इसकी जांच इलेक्ट्रीशियन से करा लें।
3. लंबे समय तक न रखें ऑन- आमतौर पर लोग गीजर को इस्तेमाल करते समय ये गलती ज्यादा करते हैं। गीजर को पूरे दिन चालू रखते हैं या फिर गीजर को बंद करना ही भूल जाते हैं जो कि सही नहीं होता है। गीजर का लंबे समय तक चालू रहना गीजर में खराबी कर सकता है। यहां तक कि अधिक हीटिंग होने से गीजर ब्लास्ट भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- फट सकता है पानी गर्म करने वाला गीजर! चलाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines