Geyser Alternative for Winter: इन दिनों देश के कई इलाकों में भयंकर सर्दी पड़ रही है। ऐसे में अगर नहाने या बर्तन धोने के लिए गर्म पानी मिल जाए तो काफी काम आसान हो जाए। कुछ लोग तो इन दिनों में गीजर का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसमें पानी काफी जल्दी ठंडा हो जाता है और अगर आपने बड़ा गीजर लगवा रखा है तो बिजली का बिल भी इससे बढ़ जाता है।
वहीं, अगर आप नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। आपके लिए हम एक खास सॉल्यूशन लेकर आए हैं जिससे आप गीजर से आधी कीमत पर गर्म पानी का मजा ले सकते हैं। जी हां, मार्केट में आजकल इंस्टेंट बकेट वॉटर हीटर भी आ गए हैं, जो बाल्टी की तरह होते हैं। इस पानी गर्म करने वाली बाल्टी से आप ठंडे पानी को मिनटों में गर्म कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
पानी गर्म करने वाली इस बाल्टी के हैं 3 फायदे
20 लीटर कैपेसिटी: इस बाल्टी में एक बार में आप 20 लीटर पानी गर्म कर सकते हैं, जो एक व्यक्ति के नहाने के लिए काफी है। गीजर से इसकी कीमत कंपेयर करें तो लगभग आधी है।
सेफ्टी फीचर्स: कंपनी का कहना है कि इस बाल्टी में सेफ्टी फीचर्स भी हैं, जिससे इसका इस्तेमाल करना काफी सेफ हो जाता है लेकिन हमारी सलाह यही है कि प्लग-इन होने पर बाल्टी में हाथ न डालें।
यूज करना आसान: बाल्टी में एक नल भी लगा हुआ है जिससे आप गर्म पानी को आसानी से निकाल सकते हैं। आप इसे नहाने के साथ-साथ बर्तन धोने या अन्य किसी काम में भी यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में मिल रहा है Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत हुई सिर्फ इतनी
जानें इस्तेमाल करने का तरीका
बता दें कि इस बाल्टी के अंदर एक इमर्शन रॉड फिट की गई है, जो पानी को फटाफट गर्म कर देती है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। सबसे पहले बाल्टी में पानी भर लें। भूलकर भी बिना पानी के इसे प्लग-इन न करें। पावर प्लग लगाएं और अब 3 से 5 मिनट में आपका पानी गर्म हो जाएगा। Power Consumption की बात करें तो ये बाल्टी एक घंटे इस्तेमाल करने पर 2 यूनिट बिजली खर्च करती है।
कितनी है कीमत, कहां से खरीदें?
इंस्टेंट बकेट वॉटर हीटर की मार्केट में शुरुआती कीमत 2,000 से 2,500 रुपये के बीच है। इसे आप आसानी से ऑफलाइन मार्केट से या फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ऑनलाइन वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर Abirami की 20 L Instant Water हीटर वाली बाल्टी 2,499 रुपये में मिल रही है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
5 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines