Geoffrey Hinton: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है, जब से ओपनएआई ने पिछले साल नवंबर में अपने जेनरेटिव AI चैटबॉट चैटजीपीटी को लॉन्च किया है। इसे पेश करने के तुरंत बाद, लोगों ने सांग्स और पोयम लिखने, कंटेंट आईडिया जनरेट करने के लिए इस नए टूल का जमकर यूज करना शुरू कर दिया है। OpenAI के बाद, Google और Microsoft ने भी अपने स्वयं के AI चैटबॉट, बार्ड और बिंग का अनावरण किया है।
ChatGPT के लॉन्च के लगभग एक साल बाद, AI अभी भी काफी पॉपुलर हो रहा है और बड़ी संख्या में आज लोग इसका यूज कर रहे हैं। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हो रही है और कई एआई विशेषज्ञों ने इसके प्रति आगाह किया है। ज्यॉफ्रे हिंटन, जिन्हें एआई के तीन गॉडफादर में से एक माना जाता है, ने अब कहा है कि उभरती तकनीक अगले 5-20 वर्षों में मानवता के लिए खतरा बन सकती है।
ये भी पढ़ें : Android यूजर्स GoldDigger से रहें सावधान! मैलवेयर कर रहा बैंक अकाउंट खाली; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
AI इंसानों के लिए खतरा!
एक इंटरव्यू के दौरान हिंटन ने बताया कि पहली बार हमारे पास हमसे अधिक बुद्धिमान चीजें मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में AI इंसानों को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि वे लोगों को बरगलाने में सक्षम होगी। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हिंटन ने कहा कि मनुष्यों को एआई की प्रोग्रेस के बारे में चिंता करनी चाहिए। अगले 5 से 20 वर्षों में AI मानवता के लिए खतरा बन सकता है।
हालांकि, ऐसी भी संभावना है कि यह खतरा फिजिकल फॉर्म में नहीं होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो हिंटन ने कहा कि हम अभी भी एआई को इंसानों के लिए वास्तविक खतरा बनने से कई साल दूर हैं और यह भी संभव है कि यह बिल्कुल भी खतरा न बने।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
9 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines