Gas Geyser or Electric Geyser: सर्दियों का मौसम आने वाला है और कई लोग अपने घर के लिए नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं। इस वक्त अमेजन और फ्लिपकार्ट पर तो दिवाली सेल भी चल रही है जिसमें गीजर पर बंपर छूट मिल रही है। आमतौर पर घरों में गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल होता है। दोनों ही प्रकार के गीजर गर्म पानी देने का काम करते हैं, लेकिन कौन-सा गीजर ज्यादा किफायती है, यह कई बातों पर निर्भर करता है। आइए गैस और इलेक्ट्रिक गीजर के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं ताकि आप सही फैसला ले सकें।
गैस गीजर के फायदे और नुकसान
फायदे
- फटाफट गर्म पानी – गैस गीजर तेजी से पानी गर्म करते हैं, जिससे तुरंत गर्म पानी मिलता है।
- कम लागत – खासकर एलपीजी गैस इस्तेमाल करने पर, गैस गीजर का संचालन इलेक्ट्रिक गीजर की तुलना में सस्ता हो सकता है।
- बिजली कटौती का असर नहीं – बिजली कटौती के दौरान भी गैस गीजर का इस्तेमाल संभव है।
नुकसान
- सिक्योरिटी रिस्क – गैस लीक होने का खतरा रहता है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं।
- इंस्टॉलेशन खर्च – गैस गीजर में गैस पाइपलाइन की आवश्यकता होती है, जो खर्च बढ़ा सकता है।
- रूटीन मेंटेनेंस – इसे साफ करना और रेगुलर जांच कराना जरूरी होता है।
इलेक्ट्रिक गीजर के फायदे और नुकसान
फायदे
- सुरक्षित – इसमें गैस लीक का खतरा नहीं होता, जिससे यह सेफ अल्टरनेटिव बन जाता है।
- आसान इंस्टॉलेशन – इलेक्ट्रिक गीजर को इंस्टॉल करना आसान और कनविनिएंट होता है।
- डिफरेंट टाइप्स – इलेक्ट्रिक गीजर में स्टोरेज टाइप उपलब्ध होते हैं, जो आप अपने इस्तेमाल के हिसाब से चुन सकते हैं।
नुकसान
- स्लो ऑपरेशन – स्टोरेज वाइज इलेक्ट्रिक गीजर को पानी गर्म करने में अधिक समय लग सकता है।
- पावर – यह ज्यादा बिजली खपत करते हैं, जिससे बिजली बिल बढ़ सकता है।
- बिजली कटौती – बिजली कटौती के दौरान यह काम नहीं करता।
कौन-सा है ज्यादा बेस्ट?
अगर आपको फटाफट गर्म पानी चाहिए और बिजली कटौती की समस्या रहती है, तो गैस गीजर बेहतर हो सकता है। वहीं, अगर आप सेफ ऑप्शन चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक गीजर चुन सकते हैं। गैस गीजर ज्यादा किफायती हो सकता है। अगर आपको ज्यादा गर्म पानी की जरूरत होती है, तो स्टोरेज टाइप गीजर बेस्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें – JioHotstar Domain: दुबई के दो बच्चे कर गए खेला, खरीद डाला ‘जियो हॉटस्टार’, जानें कौन हैं ये
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines