Gaming Smartphone Under 15K: अगर आप गेमिंग फोन के शौकीन है, लेकिन बजट के कारण ज्यादा महंगा फोन नहीं खरीद सकते हैं तो हम आपके लिए 3 ऐसे फोन लाए है, जिनकी कीमत 15000 रुपये से कम है। इन लिस्ट में सैमसंग, रेडमी और नथिंग जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। बता दें कि इस तीनों डिवाइस में आपको बड़ी बैटरी, बेहतरीन प्रोसेसर और कई खास फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि इन फोन्स को आप अमेजन सेल के दौरान और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
बजट गेमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में रेडमी नोट 13 5G, CMF फोन 1 और सैमसंग गैलेक्सी M35 5G डिवाइस को शामिल किया गया है। बता दें कि ये सभी 5G स्मार्टफोन है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Redmi Note 13 5G
इस लिस्ट में पहला नाम Redmi Note 13 5G का है, जिसकी कीमत 14,115 रुपये तय की गई है। इसे आप अमेजन के माध्यम से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+ pOLED (1080×2400) डिस्प्ले दिया है, जिसमें अल्ट्रा-नैरो बेजल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 डिस्प्ले प्रोटेक्शन मिलता है।
Redmi
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 6nm ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर है, जिसे 6GB वर्चुअल RAM के साथ 12GB तक रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
इस फोन में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP 3X इन-सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जर के साथ 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
CMF Phone 1
इस डिवाइस में आपको 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है , जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2000+ निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 5G प्रोसेसर मिलता है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 50MP मेन कैमरा के साथ लाया गया है। फोन में 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो दो दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है।
इस डिवाइस में आपको हैप्टिक मोटर्स, मोबाइल डेटा (5G) के लिए RF, WiFi, ब्लूटूथ, GPS जैसी भी सुविधा दी गई है।
CMF Phone 1 को अमेजन पर 14,396 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M35 5G
बता दें कि ये स्मार्टफोन कंपनी के M सीरीज यानी मॉन्स्टर सीरीज का हिस्सा है, जो अपने मजबूत बिल्ट और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
इस फोन को अमेजन पर 14,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन में 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 1080 x 2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+,प्रोटेक्शन के साथ जोड़ा गया है।
Samsung Galaxy M35
प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP मैन वाइड एंगल कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो एंगल कैमरा है ।
इस डिवाइस में C-टाइप फास्ट चार्जिंग और 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें – Amazon Diwali Sale: इन लैपटॉप्स पर मिल रहा 80% तक डिस्काउंट, Dell, HP और Lenovo जैसे ब्रांड्स लिस्ट में..
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
35 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines