Gaming Console Best Deals: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आज दूसरा दिन है। सेल अब सभी ग्राहकों के लिए लाइव है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट और डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स पर मौजूद डील्स सबका ध्यान अपनी ओर खिंच रही हैं। जिसमें मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप डील्स शामिल हैं। अमेजन एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट पर भी एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट दे रहा है।
खास बात यह है कि सेल में गेमिंग प्रोडक्ट्स पर भी बंपर छूट मिल रही है। अमेजन सेल में गेमिंग कंसोल रियायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Xbox सीरीज कंसोल और PlayStation 5 पर शानदार डील दे रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
PlayStation 5
PS5 भारत में सबसे पॉपुलर गेमिंग कंसोल में एक से है। लॉन्च के बाद से ही इस कंसोल की डिमांड काफी ज्यादा रही है, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो गई है और PS5 ई-कॉमर्स वेबसाइटों और स्टोर्स पर खरीद के लिए आसानी से उपलब्ध है। सोनी ने 2021 में इसे 49,990 रुपये में की कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि PS5 डिस्क वैरिएंट की कीमत में पिछले साल देश में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ाकर 54,990 रुपये पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले! Flipkart सेल में धड़ाम गिरे इन स्मार्टफोन्स के Price
कंसोल के सस्ते डिजिटल वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई थी। अब, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान, PS5 डिस्क वैरिएंट 44,990 रुपये में उपलब्ध है। जिसका मतलब है कि कंपनी एमआरपी पर 18% का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड का यूज करके कंसोल पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं।
Xbox Series X
अमेजन सेल में Xbox के फ्लैगशिप करंट-जेन कंसोल पर भी छूट दी जा रही है। एक्सबॉक्स सीरीज एक्स, भारत में 55,990 रुपये में लॉन्च हुई थी, लेकिन सेल के दौरान कंसोल पर 13 प्रतिशत की छूट मिल रही है और यह 48,979 रुपये में बिक रहा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines