Samsung Galaxy Book 5 Pro: सैमसंग का नया गैलेक्सी बुक 5 प्रो एक प्रीमियम लैपटॉप है जिसमें स्लीक डिजाइन से लेकर एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस लैपटॉप को खास स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर आप इस लैपटॉप को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसे डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Acer Swift Go 14 AI लैपटॉप की कीमत 1,39,990 रुपये है। इसमें AI फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैं।क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी है? और जानते जानते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy Book 5 Pro का डिजाइन प्रीमियम है। इसका अल्ट्रा स्लिम डिजाइन आपको पसंद आएगा। इसकी बॉडी मैटल में है। जिससे यह प्रीमियम नज़र आता है। इसमें HDMI पोर्ट, 3 USB और 2 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। इसके आलावा इसमें एक हेडफ़ोन जैक भी दिया है। यह थोड़ा सा हैवी फील देता है, इसका वजन 1.23kg है। क्वालिटी के मामले में यह निराश होने का मौका नहीं देता। इस लैपटॉप में 14 इंच का Dynamic AMOLED 2X टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
स्क्रीन में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है और विजन बूस्टर फीचर भी है। आंखों पर यह डिस्प्ले जोर नहीं डालता। डिस्प्ले डिस्प्ले काफी रिच और बेहतरीन है। इस लैपटॉप में फोटो देखना, मूवी देखना या गेम खेलने में आपको काफी मज़ा आने वाला है। यह डिस्प्ले टच को सपोर्ट करता है।वीडियो कॉल या मीटिंग के लिए लैपटॉप में फ्रंट फुल एचडी कैमरा दिया है। प्राइवेसी के लिए कैमरा शटर दिया है। इसके साथ ही माइक्रो फोन और IR सेंसर दिया है। लैपटॉप का डिजाइन और क्वालिटी बेहद प्रीमियम है।
AI फीचर्स और परफॉरमेंस
परफॉरमेंस के लिए इसमें इसमें Intel Core Ultra 5 226V प्रोसेसर दिया है। इसमें 16GB रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 512 GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट मिलता है जिसकी वजह आप हाई क्वालिटी म्यूजिक का मज़ा ले सकते हैं। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। Galaxy Book 5 Pro में 63.1Wh की बैटरी होगी, जो 65W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 25 घंटे चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Thunderbolt 4, HDMI 2.1, USB Type-A पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर भी मिल जाता है।
AI फीचर्स
Galaxy Book 5 Pro एक माइक्रोसॉफ्ट Copilot+ PC है और इसमें सैमसंग की गैलेक्सी AI सूट भी दी गई है। यह सूट AI Select जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जो गूगल के “Circle to Search” जैसा एक विज़ुअल लुकअप फीचर है। यूजर्स स्क्रीन के किसी हिस्से को घेरकर या ड्रॉ कर सर्च कर सकते हैं। साथ ही, यह NPU का उपयोग करके ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे यूजर्स इमेज से टेक्स्ट चुन सकते हैं और QR कोड स्कैन कर सकते हैं।
Galaxy Book 5 Pro एक शानदार और सुपरफ़ास्ट लैपटॉप है जो आपके काम आसान बना देता है। यह तेजी से बिना रुके काम करता है। लम्बे बैटरी बैकअप के साथ आप आसानी से अपना काम निपटा सकते हैं। यह वाकई वैल्यू फॉर मनी लैपटॉप है।
यह भी पढ़ें:Samsung ने दिया तोहफा! इन यूजर्स को मिलेगा AI का मजा, फोन्स बनेंगे ज्यादा स्मार्ट
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines