Samsung ने लाखों यूजर्स की करा दी मौज, इन Smartphones को मिलेंगे AI फीचर्स

Galaxy AI Features: सैमसंग जल्द ही अपने पुराने स्मार्टफोन्स पर भी कमाल के AI फीचर्स पेश करने जा रहा है। जिसका मजा जल्द ही लाखों यूजर्स उठा पाएंगे। एक AI फीचर तो इतना जबरदस्त है जिससे सर्च करना काफी आसान हो जाएगा।

Galaxy AI Features

Galaxy AI Features: सैमसंग जल्द ही लाखों यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है जिससे कंपनी के तीन पुराने स्मार्टफोन पर नए AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। दरअसल कंपनी गैलेक्सी एस21 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 फोल्डेबल पर भी वन यूआई 6.1 का अपडेट ला रही है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता के हालिया मॉडल्स की जगह इन तीन हैंडसेटों को केवल नए गैलेक्सी एआई फीचर्स मिलेंगे। पिछले कुछ महीनों में, सैमसंग लेटेस्ट गैलेक्सी जेड और गैलेक्सी एस सीरीज फोन के लिए वन यूआई 6.1 जारी कर रहा है, जिसमें 10 AI फीचर्स शामिल हैं।

मिलेंगे ये दो खास फीचर  

कंपनी ने शुक्रवार को कंफर्म किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 यूजर्स को दो गैलेक्सी एआई फीचर सर्कल टू सर्च और चैट असिस्ट की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह गैलेक्सी एआई फीचर्स को 2025 के अंत तक फ्री में सभी के लिए पेश करेगा।

सर्कल टू सर्च फीचर

वन यूआई 6.1 अपडेट के साथ, सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 के यूजर्स सर्कल टू सर्च फीचर का यूज कर सकते हैं जो अभी सैमसंग और Google के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर देखने को मिल रहा है। यूजर्स नेविगेशन पिल को लॉग प्रेस करके इस सुविधा का यूज कर सकते हैं। दरअसल इस फीचर की मदद से आप स्क्रीन पर कहीं भी सर्कल बनाकर कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

चैट असिस्ट फीचर

चैट असिस्ट, एक अन्य AI फीचर है जो यूजर्स को आउटगोइंग मैसेज को विभिन्न भाषाओं में टेक्स्ट लिखने की सुविधा देता है। ये फीचर भी आपको तीनों हैंडसेट पर देखने को मिलेगा। सैमसंग का कहना है कि यह फीचर थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ काम करने के लिए भी डिजाइन किया गया है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को किसी अन्य यूजर को मैसेज भेजते समय ट्रांसलेशन ऐप खोलने की जरूरत नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ