Gadgets Weekly: पिछले हफ्ते टेक की दुनिया में कई बड़े ब्रांड्स ने अपने धांसू प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिसमें सोनी, जेब्रोनिक्स, सैमसंग जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन बड़ी कंपनियों ने नए कैमरे, स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्टर टीवी, इयरफोन एक्सेसरीज को पेश किया है। इतना ही नहीं सैमसंग ने तो AI फीचर्स वाले फ्रिज भी पेश किए हैं, जबकि सोनी ने व्लॉगिंग कैमरा पेश किया है। अगर आप भी डेली या कभी कभी व्लॉगिंग करते हैं तो ये कैमरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं…
Samsung Bespoke AI double-door Refrigerator
सैमसंग बेस्पोक एआई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज ग्लास और स्टील फ़िनिश में आती है, जिसमें कई कलर ऑप्शन हैं। हाल ही में लॉन्च की गई बेस्पोक एआई वॉशिंग मशीन की तरह, लेटेस्ट डबल-डोर फ्रिज AI एनर्जी मोड के साथ आता है। यह रेफ्रिजरेटर के यूसेज पैटर्न का एनालिसिस करके बिजली बचाता है। सैमसंग की नई बेस्पोक एआई डबल डोर रेफ्रिजरेटर सीरीज 396L, 419L और 465L में उपलब्ध होगी और इसकी शुरुआती कीमत 64,990 रुपये है।
Zebronics Zeb Pixa Play 54 Smart LED Projector
Zebronics ने भी इस हफ्ते शानदार प्रोजेक्टर पेश किया है जिसमें आपको फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन में 140 इंच तक की इमेज क्वालिटी मिलती है। प्रोजेक्टर 3800 लुमेन ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और ब्लूटूथ v5.1, HDMI, USB और AUX OUT सहित कनेक्टिविटी ऑप्शन, कई तरह के डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है।
Sony ZV-E10 II vlogging Camera
सोनी ने इस हफ्ते एक दमदार कैमरा पेश किया है जो ZV-E10 कैमरे की सेकंड GEN का नया ZV-E10 II है, इसमें Exmor R CMOS सेंसर और Sony के लेटेस्ट BIONZ XR इमेज प्रोसेसिंग इंजन के साथ एक बेहतर 26MP सेंसर देखने को मिलता है। नया Sony कैमरा E PZ 16-50mm F3.5-5.6 OSS II (SELP16502), एक कॉम्पैक्ट APS-C पावर जूम लेंस को भी सपोर्ट करता है। लेकिन, यह साल के अंत में अलग से उपलब्ध होगा। ZV-E10M2 कैमरे की कीमत 94,990 रुपये है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 में होंगे ये 5 सबसे बड़े बदलाव! नहीं पसंद आएगा कोई और मॉडल
New Asus ROG, ProArt and Zenbook series PCs with AMD chipsets
नई वीवोबुक एस 14 और जेनबुक एस 16 सीरीज 14.2-इंच और 16-इंच 3K आसुस लुमिना AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आती है। इनमें आपको AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर मिलता है। Windows Hello सपोर्ट के साथ FHD IR कैमरा, साथ ही कस्टमाइजेबल RGB बैकलाइटिंग के साथ ASUS ErgoSense कीबोर्ड और एक बड़ा टचपैड मिलता है। Vivobook S 14 OLED (M5406WA-PP962WS) की कीमत 1,29,990 रुपये है। Zenbook S 16 (UM5606WA-RJ310WS) की कीमत 1,49,990 रुपये है।
New Beats Headphones and Buds
नए बीट्स सोलो 4 सीरीज हेडफोन में अपग्रेडेड, पावरफुल साउंड और डायनेमिक हेड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी के साथ पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो मिलता है। इसमें अल्ट्राप्लश कुशन हैं और फुल चार्ज होने पर यह 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है और यह USB-C के जरिए लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करता है। इनकी कीमत 22,900 रुपये है। जबकि बीट सोल्ड बड्स कस्टम-बिल्ट एकॉस्टिक आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। पूरी तरह चार्ज होने पर यह 18 घंटे तक चल सकते हैं, जिसकी कीमत 6,900 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Google Pay में हुए 6 बड़े बदलाव, एक में बदला पेमेंट करने का तरीका
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines