One Plus Released First Foldable Smartphone Teaser: स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक और स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, फोल्डेबल स्मार्टफोन जिसे वनप्लस कंपनी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की पहली झलक सामने आई है। कंपनी ने अपने X हैंडलर पर स्मार्टफोन का वीडियो शेयर करके इसे जल्द से जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत दिए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अपनी 10वीं वर्षगांठ पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपना पहला फोन अप्रैल 2014 में लॉन्च किया था और अगले साल कंपनी की 10वीं एनवर्सरी है। ऐसे में इस मौके पर पर कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
<
>
कंपनी का सबसे महंगा फोन होने का दावा
बताया जा रहा हैकि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन में सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर रखेगी। हेसलब्लैड ट्यूनिंग के साथ पीछे की तरफ एक कैमरा होगा, जिसके साथ इसे पेरिस्कोप जूम लेंस वाला कंपनी का पहला फोन भी कह जा सकता है। वनप्लस ओपन अब तक लॉन्च किया गया सबसे महंगा फोन होने का दावा है। OnePlus Open में सर्कुल रियर कैमरा होगा, जो बैक पैनल पर ऊपर की तरफ बीच में होगा। हैंडसेट में राउंडेड किनारे और लेदर फिनिशिंग भी देखी गई है। इसकी 7.82 इंच (2,440×2,268 पिक्सल) OLED इनर स्क्रीन हो सकती है।
1TB इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद
आउटर डिस्प्ले का साइज़ 6.31 इंच OLED (1,116 x 2,484 पिक्सल) होने की उम्मीद है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती हैं। ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन-2 प्रोसेसर हो सकता है। 16 GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। ट्रिपल रियर कैमरा, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल सेकेंडरी और 64 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस होगा। 32 मेगापिक्सल या 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। वनप्लस के इस हैंडसेट में 4805mAh बैटरी और100 वाट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
5 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
7 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
9 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
12 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines