FunTouchOS 15 Beta Version Release Details: हाल ही में एप्पल ने अपने iPhones के लिए iOS 18 का अपडेट रोल आउट किया है। जिसके बाद से आईफोन का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। वहीं, अब Android फोन पर भी बड़ा अपडेट आ रहा है, जिसके बाद वीवो के कई स्मार्टफोन्स का इंटरफेस पूरी तरह से बदलने वाला है। गूगल ने भी हाल ही में Android 15 का बीटा वर्जन रिलीज किया है।
वहीं, अब चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo चुनिंदा हैंडसेट के लिए Android 15-बेस्ड FunTouchOS 15 ला रहा है। शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, कंपनी अपने यूजर्स को नए फीचर्स और स्मूथ एक्सपीरियंस देने जा रही है लेकिन FunTouchOS 15 अभी एक बीटा वर्जन है, जिसका स्टेबल अपडेट कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाला है।
FuntouchOS 15 का इन डिवाइस में मिलेगा सपोर्ट
Android 15-बेस्ड FunTouchOS 15 अक्टूबर के मिड से Vivo X100 सीरीज, Vivo X Fold 3 Pro और iQOO 12 के लिए उपलब्ध होगा। Vivo X90 सीरीज को यह अपडेट नवंबर के मिड से मिलेगा जबकि Vivo V40 सीरीज, Vivo V30 सीरीज और Vivo V29 सीरीज को यह बड़ा अपडेट दिसंबर के मिड से मिलेगा।
FuntouchOS 15 के होंगे ये खास फीचर्स
एनिमेशन और आइकन
FunTouchOS 15 में नया ऑप्टिमाइज्ड आइकन लाइब्रेरी, नया ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले स्टाइल, फ़िंगरप्रिंट एनिमेशन, नए वॉलपेपर के साथ कई बदलाव करने जा रही है।
अल्ट्रा गेम मोड
कंपनी ने बैटरी सेवर, बैलेंस्ड और बूस्टर सहित कई मोड के साथ एक नया गेम मोड पेश किया है।
AI इमेज लैब
गैलरी में नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग प्लेटफॉर्म नए अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।
कॉल बैकग्राउंड
कंपनी ने कॉल के दौरान एनिमेशन के लिए नए एनिमेशन के साथ नया कॉल बैकग्राउंड ऑप्शन को भी पेश किया है।
ऑप्टिमाइज्ड परफ़ॉर्मेंस
नए अपडेट में यूजर्स को 15 परसेंट फास्ट ऐप स्टार्टअप और 40 परसेंट फास्ट मेमोरी कम्प्रेशन मिलेगी।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus Nord CE4 की गिरी कीमत, 1599 रुपये के बड्स भी मिलेंगे फ्री
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
9 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines