Friendship Day Gift Ideas: इस दुनिया में दोस्त (Friends) कहने वाले आपको कई मिलेंगे लेकिन दोस्ती निभाने वाले कुछ ही लोग होते हैं। सच्चे दोस्त आपकी खुशी में शामिल हो या ना हों दुख में हमेशा आपके कांधे पर उनका ही हाथ मिलेगा। ऐसे दोस्त जो आपके साथ हर परिस्थितियों में खड़े रहते हैं, उन्हें इस फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2022) कुछ अलग तरीके से अपना प्यार जता सकते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज (Unique Gift Ideas for Friendship Day 2022) लेकर आए हैं जो आप अपने बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) को दे सकते हैं। आइए कुछ गिफ्ट आइडिया (Friendship Day Gift Ideas in Hindi) के बारे में बताते हैं।
स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड
आप अपने दोस्त को स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड तोहफे में दे सकते हैं। आजकल मार्केट में कई स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड आते हैं जिसे कई तरह से यूज किया जा सकता है। इसके जरिए फोन पर बात की जा सकती है। इनमें कई स्पोर्ट्स शामिल होने के अलावा, फिटनेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग आदि फीचर्स शामिल होते हैं। स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड आपको आसानी से मार्केट में मिल सकता है। ये आपको 1000 रुपये से 3000 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।
स्मार्टफोन
आप अपने दोस्त को स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में 5000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भी फोन मिल जाते हैं। हालांकि, अगर आप महंगा फोन खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डिस्काउंट और ऑफर्स को अप्लाई कर सस्ते में खरीद सकते हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
अगर आपकी दोस्त मेकअप करना काफी पसंद करती हैं तो आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में कई तरह के खास प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। आप मेकअप किट या लिपस्टिक आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
कस्टमाइज गिफ्ट
आप चाहें तो अपने दोस्त को कस्टमाइज गिफ्ट्स भी दे सकते हैं। आजकल कप, फोन कवर, कीचैन आदि प्रोडक्ट्स को कस्टमाइज किया जाता है। इनमें आप अपने दोस्त की तस्वीर या नाम आदि कस्टमाइज करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
AC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
18 mins agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 hr agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
2 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
4 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines