Fridge की लाइफ डबल कर देता है ये छिपा हुआ बटन, फायदे जानकर आप भी कहेंगे 'भाई पहले बता देते'
Author: Sameer Saini
Feb 05, 2025 01:31 PM IST
Fridge Defrost Button Benefits: आजकल फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में एक ऐसा बटन है जो न सिर्फ बिजली बचाता है बल्कि आपके फ्रिज की उम्र भी बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं बारिश या ठंड के मौसम में जब फ्रिज में ज्यादा बर्फ जम जाती है तो ऐसी कंडीशन में भी ये बटन आपकी काफी मदद कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फ्रिज के डिफ्रॉस्ट बटन की। आज भी बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते।
क्या है ये डिफ्रॉस्ट बटन?
जब हम फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ समय बाद फ्रीजर में बर्फ जम जाती है। यह बर्फ फ्रीजर की दीवारों पर चिपक जाती है। नतीजतन, फ्रिज को ठंडा रखने के लिए उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है लेकिन डिफ्रॉस्ट बटन इसी बर्फ को पिघलाने का काम करता है।
डिफ्रॉस्ट बटन के फायदे
- बिजली की बचत: डिफ्रॉस्ट करने से फ्रीजर को ठंडा रखने में कम बिजली लगती है, जिससे बिजली बिल में कमी आती है।
- बढ़ जाती है फ्रिज की लाइफ: बर्फ की मोटी परत फ्रीजर के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव डालती है। डिफ्रॉस्ट करने से कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है, जिससे इसकी लाइफ बढ़ जाती है।
- अच्छा स्पेस: बर्फ की परत हटाने से फ्रीजर में ज्यादा जगह बन जाती है।
- साफ-सफाई: डिफ्रॉस्ट करते समय आप फ्रीजर को अंदर से साफ भी कर सकते हैं, जिससे फ्रीजर साफ-सुथरा रहेगा।
ये भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल में इन 5 तरीकों से मिलेगा बंपर डिस्काउंट
कैसे करें डिफ्रॉस्ट?
जैसे ही आप फ्रिज को ओपन करेंगे तो जहां टेम्परेचर एडजस्ट करने के लिए रेगुलेटर लगा होता है उसी के ठीक ऊपर आपको ये डिफ्रॉस्ट बटन दिखाई देगा। बस आपको इसे एक बार प्रेस कर देना है। इस दौरान फ्रीजर से सारा सामान निकाल लें और बर्फ को पिघलने दें। बर्फ पिघलने के बाद फ्रीजर को अच्छी तरह से साफ कर लें।
कितनी बार करें डिफ्रॉस्ट?
अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल चल रहा होगा कि आखिर कितनी बार हमें अपने फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करना चाहिए। आमतौर पर, हर 3-6 महीने में एक बार डिफ्रॉस्ट करना जरूरी है। इससे फ्रिज की लाइफ बढ़ जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines