Fridge Blast Reason: गर्मियों में हम सभी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं और इसका यूज अगर गलत तरह से करने लग जाते हैं तो बाद में पछतावे के सिवा कुछ बचता नहीं है। दरअसल, गर्मियों में फ्रिज यूज करने का गलत तरीका ब्लास्ट की वजह बन जाता है जो आजकल आम हो चुका है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी तरफ से सावधान रहें और सही तरीके से फ्रिज का इस्तेमाल करें। थोड़ी सी भी गलती बाद में नुकसानदायक साबित हो सकती है। आइए आपको 3 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिसे 99 प्रतिशत लोग फ्रिज इस्तेमाल करते समय करते हैं, जोकि सही नहीं है बल्कि धमाके की वजह बन सकती है।
हद से ज्यादा सामान भरना
मानते हैं कि गर्मी में फ्रिज की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है और इसमें बर्फ जमाने से लेकर खाने को खराब होने से बचाने के लिए हम चीजें रख देते हैं, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा सामान फ्रिज में भर देंगे तो ये पूरी तरह से गलत है। इससे फ्रिज के कंप्रेसर पर तो जोर अधिक पड़ेगा ही बल्कि कूलिंग की समस्या भी होने लगेगी। साथ ही बिजली की खपत और फ्रिज वक्त से पहले खराब हो जाएगा। इतना ही नहीं, फ्रिज पर अधिक दबाव पड़ा तो ये ब्लास्ट की वजह भी बन सकता है। ध्यान रहे कि फ्रिज में ज्यादा सामान नहीं भरना है और ना ही उसमें गर्म चीजों को रखना है।
वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल न करना
एयर कंडीशनर ही नहीं बल्कि फ्रिज का इस्तेमाल करने के लिए भी वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उसमें आग लगने का खतरा हो सकता है। दरअसल, गर्मियों में फ्रिज का यूज ज्यादा बढ़ जाता है और इसमें अधिक सामान ही नहीं डालते बल्कि बार-बार खोल-बंद भी होता रहता है जिससे फ्रिज के कंप्रेसर पर अधिक दबाव पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ती है। इसके अलावा वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी होता है जिससे बिजली की वायर पर भी जोर पड़ता है जो शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि फ्रिज के यूज के लिए साथ में वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल भी जरूर करें।
फ्रिज को गलत जगह रखने की गलती
फ्रिज इस्तेमाल के मुख्य गलतियों में से एक गलत जगह पर फ्रिज रखना है। अक्सर लोग स्पेस कम होने की वजह से या स्पेस बचाने के चक्कर में फ्रिज को दीवार से सटाकर रख देते हैं जो कि सही नहीं है। गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी इस तरह से रखे गए फ्रिज का यूज करना सही नहीं है। फ्रिज से हवा आने जाने के लिए स्पेस का होना जरूरी है और इसके लिए जरूरी है कि आप दीवार से दूर में फ्रिज को रखें। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि फ्रिज ऐसी जगह रखा हो जहां गर्मी अधिक न हो। सीधी धूप आने वाली जगह पर फ्रिज को रखने की गलती न करें। फ्रिज को हवादार जगह पर रखना चाहिए, जिससे उसका तापमान सामान्य रहता है और गर्म होने की वजह से उसमें ब्लास्ट भी नहीं हो सकता है।
ये भी पढ़ें- AC Blast: क्यों होता है एयर कंडीशनर में धमाका? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines