Fridge Blast Reason and Prevention Tips: यूं तो फ्रिज का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है, लेकिन गर्मियों में इसकी जरूरत ज्यादा होती है और लोगों के घरों में दिन भर फ्रिज चालू रहता है। ऐसे घर जहां बच्चे हैं वहां तो फ्रिज बंद होने का नाम ही नहीं लेता है। बार-बार ठंडे पानी, बर्फ या अन्य चीजों के लिए बच्चे फ्रिज खोल-बंद करते रहते हैं। ऐसे में फ्रिज के जल्दी खराब होने की चिंता भी रहती है। जबकि, ये फ्रिज के ब्लास्ट की वजह भी बन सकता है।
जी हां, फ्रिज को किस तरह से आप इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बात का आपको खास ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में तमाम खबरें फ्रिज के ब्लास्ट से संबंधित भी होती है। फ्रिज को यूज करने की कुछ गलतियां ब्लास्ट की वजह भी बन सकती है। आइए जानते हैं किन 5 गलतियों की वजह से फ्रिज बम की तरफ फट सकता है।
शॉर्ट सर्किट से हो सकता है फ्रिज में ब्लास्ट
फ्रिज को इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें, आपकी थोड़ी सी लापरवाही ब्लास्ट की वजह बन सकती है। बिजली की सेफ्टी को नजरअंदाज करने से बचें। समय-समय पर वायर और प्लग को चेक करते रहें। अगर शॉर्ट सर्किट या स्पार्क दिखे तो इसे इलेक्ट्रिशियन से चेक करा लें। फ्रिज के ओवरलोड का असर वायर पर न पड़े, इसके लिए पावर प्लग का इस्तेमाल करें।
गर्म चीजों को न रखें
जल्दबाजी में कहें या लापरवाही में, कुछ लोग ये गलती कर देते है कि वो गर्म चीजों को ही फ्रिज में रख देते हैं। पका हुआ गर्म खाना, गर्म दूध अन्य चीजों को फ्रिज में रख देते हैं जोकि सही नहीं है। इससे फ्रिज का टेम्परेचर अस्थिर हो जाता है। साथ ही फ्रिज के कंप्रेसर पर भी अधिक लोड पड़ने लगता है जो इसके फटने की वजह बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि खाने को पहले नॉर्मल टेम्परेचर में करें और फिर फ्रिज में स्टोर करें।
न करें फ्रिज के टेम्परेचर से छेड़-छाड़
अक्सर लोग फ्रिज की कूलिंग बढ़ाने के लिए इसके टेम्परेचर को छेड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। फ्रिज की कूलिंग को बढ़ाने के लिए इसके टेम्परेचर को लो नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर कंप्रेसर पर अधिक जोर पड़ता है। हद से ज्यादा कूलिंग के लिए फ्रिज का टेम्परेचर चेंज करना कंप्रेसर पर लोड भी अधिक डालता है और ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है।
न जमने दें फ्रिज में बर्फ की मोटी परत
फ्रिज का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसमें बर्फ की मोटी परत न जमने लगे। अगर बर्फ की मोटी परत जमती है तो इससे कूलिंग पर असर पड़ता है और कंप्रेसर पर भी प्रेशर पड़ सकता है। इस एक गलती से फ्रिज में ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर फ्रिज को साफ करें। हर दूसरे सप्ताह में फ्रिज की अच्छे से सफाई जरूर करें।
फ्रिज के वेंटिलेशन के लिए न बने रुकावट
अक्सर लोग फ्रिज को बिल्कुल दीवार से लगाकर रख देते हैं। थोड़ा सा भी स्पेस न छोड़ने पर वेंटिलेशन रुकता है और हवा की जगह भी नहीं बच पाती है जिससे फ्रिज अधिक गर्म हो जाता है, जोकि ब्लास्ट की वजह बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि दीवार से बिल्कुल लगाकर फ्रिज नहीं रखना चाहिए।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines