Free Wi-Fi Scam: क्या आप भी पब्लिक वाई-फाई का यूज करते हैं तो ये खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। हम में से आज भी बहुत से लोग रेलवे स्टेशन या किसी स्थान पर फ्री वाई-फाई देखते ही फटाफट उससे कनेक्ट कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, फ्री के चक्कर में आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। कभी कभी हैकर्स भी इन फ्री वाई-फाई के जरिए आपके फोन को निशाना बना सकते हैं। इस से बचने के लिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करेंगे जिसे फॉलो करके आप फ्री वाई-फाई स्कैम से बच सकते हैं।
ऑटोमेटिक कनेक्शन को रखें ऑफ
कभी कभी वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध होने पर अपने आप कनेक्ट हो जाता है जो काफी सुविधाजनक लगता है और यह आपके डेटा को बचाने में भी काफी मदद कर सकता है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से, यह काफी खतरनाक है। कुछ लोग इन पब्लिक वाई-फाई का यूज करके सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम हो जाते हैं। इसलिए आपको हमेशा ऑटोमेटिक कनेक्शन को ऑफ रखना चाहिए। डिवाइस की वाई-फ़ाई सेटिंग पर जाकर आप इस ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
ट्रस्टी नेटवर्क से ही करें कनेक्ट
जब भी आप किसी व्यस्त एरिया में जाते हैं तो आपको यहां बहुत से ओपन वाई-फाई नेटवर्क दिखाई देते हैं। हम में से बहुत से लोग कई बार इसे फटाफट कनेक्ट भी कर लेते हैं, क्योंकि फ्री इंटरनेट किसे पसंद नहीं है? लेकिन ऐसा करने से आपका डेटा हैकर्स भी चुरा सकते हैं। हैकर्स हॉटस्पॉट के लिए कई बार “फ्री वाई-फाई” जैसे आकर्षक नाम सेट कर देते हैं या वैध सेवाओं के नामों की भी नकल बना लेते हैं, इसलिए कनेक्ट करने से पहले एक बार उस नेटवर्क की जांच जरूर करें।
शेयरिंग फाइल को ऑफ रखें
वर्क प्लेस पर वाई-फाई के जरिए फाइल्स को भेजना काफी अच्छा लग सकता है, लेकिन पब्लिक वाई-फाई पर ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। पब्लिक वाई-फाई पर शेयर किये गए फोल्डर्स को कई बार हैकर्स भी अपना निशाना बना लेते हैं और आपकी फाइल्स को शेयर न करने के लिए पैसों की भी मांग कर सकते हैं। अगर आप विंडोज पीसी का यूज कर रहे हैं, तो नए नेटवर्क से कनेक्ट होने पर आपको इसका ऑप्शन तुरंत दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
55 mins agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
4 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines