अगर आपका फोन बार-बार “Storage Full” का मैसेज दे रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल के स्मार्टफोन्स में एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड का ऑप्शन भी कम होता जा रहा है। ऐसे में फोटो या वीडियो डिलीट करने का मन नहीं करता और नया फोन खरीदना भी महंगा सौदा लगता है। लेकिन कुछ आसान और असरदार तरीके हैं जिनसे आप अपने iPhone या Android फोन में बिना कीमती यादें मिटाए काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
बेकार ऐप्स का कैश और डेटा हटाएं या ऐप्स को ऑफलोड करें
हमारे फोन में कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिन्हें हम इंस्टॉल तो कर लेते हैं लेकिन फिर कभी इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे ऐप्स को हटाना सबसे आसान तरीका है स्टोरेज बचाने का।
- Android यूजर्स, Settings > Storage > Cached Data में जाकर कैश क्लियर करें।
- iPhone यूजर्स, Settings > General > iPhone Storage > Offload Unused Apps ऑन करें।
इससे ऐप डिलीट नहीं होगा लेकिन उसका डाटा हट जाएगा और जब जरूरत हो तो फिर से इंस्टॉल कर सकते हैं।
अनचाहे फाइल्स करें डिलीट
फोन में अक्सर मूवीज, पुराने डॉक्युमेंट्स या ऐप इंस्टॉलेशन फाइल्स पड़ी रह जाती हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता। इन्हें पहचान कर डिलीट करने से काफी जगह खाली हो सकती है। ये तरीका दोनों Android और iOS डिवाइसेज पर काम करता है। बड़े फाइल्स जैसे .apk या .mp4 क्लियर करें, खासकर जो बार-बार इस्तेमाल नहीं होते।
हल्के या वेब वर्जन ऐप्स का करें इस्तेमाल
बड़े ऐप्स जैसे Facebook, Snapchat या Instagram बहुत ज्यादा जगह घेरते हैं, कभी-कभी 1GB से भी ज्यादा। इनका हल्का वर्जन (Lite apps) इंस्टॉल करें या मोबाइल ब्राउज़र से सीधा वेबसाइट पर जाएं। इससे न सिर्फ स्टोरेज बचेगा, बल्कि बैटरी भी कम खर्च होगी।
क्लाउड स्टोरेज का लें सहारा
अगर आप अपनी कीमती फोटोज और वीडियोज डिलीट नहीं करना चाहते तो क्लाउड स्टोरेज बेस्ट ऑप्शन है। Android के लिए Google Drive और iPhone के लिए iCloud सबसे अच्छे विकल्प हैं। JioAICloud जैसे ऑप्शन्स भी हैं जो 50GB तक फ्री स्टोरेज देते हैं। एक बार फाइल्स अपलोड करने के बाद आप उन्हें कभी भी कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines