Free Sim Card Doorstep Delivery: क्या आप सिम कार्ड लेना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए स्पेशली स्टोर पर नहीं जाना चाहते? तो एयरटेल की ओर से दी जा रही फ्री सिम कार्ड सर्विस (Airtel Free Sim Card Service) का लाभ उठा सकते हैं। देश की दूसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को प्रीपेड सिम कार्ड घर पर ही पहुंचा रही है।
खासियत है कि आपको इसे खरीदने के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। मुफ्त में आप अपने घर में प्रीपेड सिम कार्ड को मंगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एयरटेल की प्रीपेड सिम को घर बैठे मंगवाया जा सकता है।
और पढ़िए – Phone Call Recording: कहीं आपकी कॉल तो नहीं हो रही रिकॉर्ड? ऐसे करें पता
Airtel Free Sim Card Doorstep Delivery Process
एयरटेल की ओर फ्री प्रीपेड सिम कार्ड घर पर मंगवाया जा सकता है। अगर आप भी सिम अपने घर मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आसान प्रोसेस अपनाना होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- सबसे पहले एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर सिम कार्ड की होम डिलीवरी का विकल्प होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप आगे के स्टेप पर बढ़ेंगे।
- यहां पर आपको कई तरह के ऑप्शन्स शो होंगे।
- इनमें आपको एक प्लान चुनना होगा।
- सिम कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं है लेकिन प्लान का भुगतान देना होगा।
- चुने गए प्लान का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद KYC प्रोसेस को भी अपनाना पड़ेंगा।
और पढ़िए – Jio, Airtel और Vi का 666 रुपये वाला प्लान हुआ सस्ता! जानिए कितना करना होगा भुगतान
सिम लेने के लिए क्या है KYC प्रोसेस?
एयरटेल की फ्री प्रीपेड सिम कार्ड के लिए आपको ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाना होगा। इसके बाद KYC प्रोसेस के लिए आगे बढ़ना होगा। इसके लिए आपको अपना नाम, पता, पिन कोड और फोन नंबर एंटर करना होगा। साथ ही अपना लोकेशन भी एंटर करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक कॉल आएगी। कंफर्मेशन कॉल के बाद आपके द्वारा एंटर किए गए पते पर सिम कार्ड की डिलीवरी कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
8 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
12 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
13 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines